Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गरीब कल्याण सम्मेलन के लाइव प्रसारण में नही दिखा उत्साह

संवाददाता 31-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220531-WA0019

गहमर(गाजीपुर)। सरकारी धन का बंदरबांट, गबन का आरोप तो अधिकारियों पर लगता ही रहता है। लेकिन जब सरकारी कार्यक्रमों में भी अधिकारियों द्वारा लापरवाही की जाए तो उसे क्या कहा जाए। ऐसा ही नजारा भदौरा विकासखंड के एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन के लाइव प्रसारण के दौरान देखने को मिली। जब लाइव प्रसारण के दौरान महज चंद लोग उपस्थित रहे बाकी कुर्सियां खाली की खाली रह गई।

सेवराई तहसील क्षेत्र के विकासखंड भदौरा अंतर्गत अधिकारी द्वय द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के लिए लाखों रुपए खर्च कर एक निजी मैरिज हॉल में बंदोबस्त किया गया था। लाइव प्रसारण के लिए दो दो बड़े एलसीडी भी लगाए गए थे लेकिन अधिकारियों, कर्मचारियों की उदासीनता और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के प्रति लापरवाही के कारण प्रचार-प्रसार के अभाव में अधिकांश लोग वहां नहीं पहुंच सके। जिससे प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम फ्लॉप नजर आया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिमला से लाइव प्रसारण करते हुए गरीब कल्याण सम्मेलन योजना अंतर्गत लाभार्थियों से सीधा संपर्क साधा गया। इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, आवास योजना, उज्वला गैस योजना एवं तमाम प्रकार के चलाए जा रहे योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा जनसंपर्क किया। इस दौरान खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों को लाइव प्रसारण कार्यक्रम सफल संचालन करने का दायित्व सौंपा गया था इसके लिए विभाग द्वारा लाखों रुपए धन भी खर्च किया गया।

एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए करीब 600 लोगो के बैठने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की उदासीनता व लापरवाही के कारण महज चंद लोग ही कार्यक्रम में सम्मिलित हो सके। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री की योजनाओं व पार्टी नीतियों को साझा किया। सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 12:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी एवं समूह की ही अधिकांश महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कम भीड़ होने पर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। एसडीएम राजेश प्रसाद, अरुण जायसवाल, अमित सिंह डॉ वशिष्ठ सिंह, भोलू खान आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गर्भनिरोधक संसाधनों का ऑनलाइन डिमांड करने को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
Next: स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.