Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पोस्टर और बैनर के द्वारा लोगों को किया गया जागरूक

ब्यूरो 31-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220531-WA0009

ग़ाज़ीपुर (31 मई 22)। 31 मई को पूरे देश में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है जिसका मुख्य देश खुद अपने आसपास के लोगों को तंबाकू से दूरी बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। इसी को लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के वर्मा की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक प्राधिकरण गाजीपुर की सचिव कामायनी दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद और उसके अंतर्गत चलने वाले हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर भी पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया गया।

एसीएमओ डॉ के के वर्मा ने गोष्ठी में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि तंबाकू के सेवन करने से ना व्यक्ति खुद परेशान होता है बल्कि पूरा परिवार परेशान होता है। तंबाकू के प्रयोग करने से कई तरह की जानलेवा बीमारियां जिसमें कैंसर प्रमुख रूप से शामिल है। इसका व्यक्ति शिकार हो सकता है। उन्होंने बताया कि विश्व में लगभग 80 लाख लोग हर साल तंबाकू के सेवन से अपनी जान गवाते हैं और साडे 6.5 सेकंड में एक धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की मौत होती है। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो प्रतिदिन 2200 लोग तंबाकू के सेवन से मरते हैं।

सचिव जिला विधिक प्राधिकरण कामायनी दुबे ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि नो टोबैको डे का शुरुआत 1987 से हुई है । इस दिवस का आयोजन करने का उद्देश है कि कम से कम 1 दिन हम इस बात का संकल्प लें कि हम आगे से तंबाकू का प्रयोग नहीं करेंगे। क्योंकि इसके लिए लगातार जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यदि हम आंकड़ों की बात करें तो उत्तर प्रदेश कैंसर के मामले में अग्रणी राज्यों में एक है।

धूम्रपान छोड़ने के फायदे के बारे में एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि धूम्रपान छोड़ने के 20 मिनट बाद रक्तचाप और हृदय गति सामान्य हो जाएगी । 24 घंटे के बाद जहरीली गैस शरीर से बाहर निकल जाती है। 72 घंटे के बाद सांस लेना आसान हो जाता है । 2 से 4 हफ्ते के बाद रक्त संचार में सुधार आ जाता है। 3 से 9 महीने बाद फेफड़े 10% अधिक क्षमता से कार्य करने लगते हैं, और अंगों में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है । 12 से 60 महीने के बाद हृदय रोग का जोखिम आधा हो जाता है। 10 वर्ष बाद फेफड़े के कैंसर का जोखिम भी आधा हो जाता है।और 15 वर्ष बाद हार्ट अटैक और लकवा का जोखिम उतना ही होता है जितना कभी भी धूम्रपान न करने वाले व्यक्तियों में होता है।

इस कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उसके अंतर्गत चलने वाले हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर पर भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता कर लोगों को तंबाकू छोड़ने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान तंबाकू से कौन-कौन से नुकसान है इसके बारे में भी स्वास्थ्य केंद्र पर आए हुए लोगों को बताया गया।

इस कार्यक्रम में एनसीडी के नोडल डॉ के के सिंह, डीपीएम प्रभुनाथ, डीसीपीएम अनिल वर्मा, एसीएमओ मनोज सिंह, वरिष्ठ सहायक अमित राय,अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अशोक के साथ ही अर्बन इलाके की आशा कार्यकर्ता और एएनएम शामिल रहे। मोहम्मदाबाद पर बीपीएम संजीव कुमार सितमा यादव, सुशील राजपूत, नेहा कुशवाहा ,कुमारी चंदा ,शिवास राजपूत इत्यादि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिट्टी के खनन या परिवहन के लिए करे आनलाईन आवेदन
Next: गर्भनिरोधक संसाधनों का ऑनलाइन डिमांड करने को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.