Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रधानमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

ब्यूरो 31-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220531-WA0037

गाजीपुर 31 मई, 2022 (सू.वि)। गरीब कल्याण सम्मेलन के अन्तर्गत प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 11वी. किस्त का हस्तान्तरण प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से वर्चुअल माध्यम किया गया तथा मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदो के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा लाभार्थी ताशी टुनडुप, लेह लद्दाख, ललिता देवी, जनपद बाका बिहार, पंकज साहनी, पश्चिम त्रिपुरा, संतोषी, कलबर्गी कर्नाटक, अरविन्द पटेल, मेहसाड़ा गुजरात तथा समा देवी, सिरमौर हिमाचल प्रदेश की लाभार्थी से भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में वार्ता की। प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत बटन दबाकर 11वी. किस्त हस्तान्तरण किया गया। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा बी.सी. सखी प्रियंका मौर्य, जनपद सुल्तानपुर, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की लाभार्थी गुड़िया उर्फ कुन्ती जनपद बहराइच, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी गुड़िया जनपद उन्नाव, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी इलू शर्मा, जनपद मथुरा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की सरोजा देवी, जनपद सुल्तानपुर, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की लाभार्थी कुसुम मिश्रा जनपद लखनऊ तथा यू.पी.एस.आर.एल.एम. (विद्युत सखी) पूनम जनपद इटावा की लाभार्थी से संवाद किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 08 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी।

सरकार द्वारा वर्तमान में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का संतृप्तिकरण सरकार का उद्देश्य है जिससे समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने में मदद मिल सके। वर्तमान में देश में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर गरीब कल्याण सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार गाजीपुर के सभाकक्ष एवं जनपद के समस्त विकास खण्डो व कृषि विज्ञान केंद्र पर लाइव प्रसारण दिखाया गया।

जिलास्तर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी एम पी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, पी डी डी आर डी ए बाल गोविन्द, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, जिला पूर्ती अधिकारी कुमार निर्मलेंदू, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी एंव भारी संख्या विभिन्न योजनाओ के लाभार्थीगण एवं गणमान्य नागरिक एवं आम जनमानस उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित 15 जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुना और देखा, वर्चुवल संवाद में लाभार्थियों ने सरकार की सराहना की और उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं और जिनका हम सब को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है, ऐसा कभी सोचा नहीं था। माननीय प्रधानमंत्री जी के अभिभाषण को जब जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थी सुन रहे थे तो उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी। जब उन्होंने कहा कि गरीब को आवास, गरीब को शौचालय, गरीब को पेंशन, स्व निधि योजना आदि से लाभान्वित किया जा रहा है जिसका लाभ जनता को अब सीधा प्राप्त हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा हिमाचल प्रदेश के देवभूमि से मैं संकल्प लेता हूं की मैं 130 करोड़ भारत वासियों को खुशहाल देखना चाहता हूं, उनकी उन्नति देखना चाहता हूं, उन्हें आगे बढ़ाना चाहता हूं, उन्हें जागरूक करना चाहता हूं, जिससे कि वह अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत करें और अपने सपनों को साकार करें।

प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनने के लिए शासन की 15 योजनाओं से ज़ुड़े लाभार्थी उपस्थित थे जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी दोनों) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि /प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना/ पोषण अभियान/प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना / स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण और शहरी दोनों)जल जीवन मिशन और अमृत,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ,वन नेशन वन राशन कार्ड /प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ,आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना , आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर/, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों ने संवाद सुनकर सराहा। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने किसानों के जन कल्याण के लिए उनके खाते में 10 करोड़ से ज्यादा किसानो को 21 हजार करोड़ से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त की धनराशि ट्रांसफर कि जैसे ही किसानों के खाते में पहुंची तो उनके चेहरे खुशी से प्रसन्न हो गये उन्होंने कहा कि सरकार में हर व्यक्ति का ध्यान रखा जा रहा है। कोई भी व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित नहीं रह सकता सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के साथ खड़ी है सरकार ने संकल्प लिया है कि हर व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाना है और भारत को अग्रसर करना।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा अविनाश कुमार विकास खण्ड मरदह, रंजीत प्रजापति वि0ख0 सदर, अमित कुमार प्रजापति वि0खण्ड रेवतीपुर को खेल किट तथा प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के अर्न्तगत संजीरा, अनीता, बिहारी वि0ख0देवकली, एंव मुख्य मंत्री आवास योजना ग्रामीण के अर्न्तगत वि0खण्ड देवकली के मुकेश एवं वि0खण्ड बिरनो के मेवाती देवी को आवास की प्रतिकात्मक चाभी प्रदान किया गया इसके अतिरिक्त कुल 05 लाभार्थियो जिसमें कुलदीप वर्मा, निर्मला यादव, चन्द्रकला देवी, जय प्रकाश पाण्डेय, मुन्नी देव को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के सुभाष प्रसाद ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
Next: पत्रकार हित में समर्पित वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार उपाध्याय हुए सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.