Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमीनी विवाद में वृद्ध की हुई हत्या

ब्यूरो 02-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220602-WA0024

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर के रमगढ़वा में गुरुवार को जमीनी विवाद के मामले में 75 वर्षीय वृद्ध की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्‍या कर दी।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रमगढ़वा निवासी कथरु यादव 75 वर्ष की पट्टीदारों से भूमि विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह कथरु अपने खेत से चरी लेकर आ रहा था तभी उनका भतीजा चार-पांच लोगों के साथ कथरु को घेर लिया तथा लाठी-डंडे से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कथरु यादव की मौत हो चुकी थी और हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने हमलावरों के घरों पर तोड़फोड़ किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी मौके पर पहुंच गये। एसपी ने मृतक के परिजनों से घटना के संदर्भ में बातचीत की। शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र धीरेंद्र यादव ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन 3 जून को
Next: यातायात के नियमों का पालन करने के लिए एसपी ने छात्र-छात्राओं को किया प्रेरित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.