Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुस्कान एक्सप्रेस से लोगों को किया जाएगा जागरूक

ब्यूरो 03-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220603-WA0008

ग़ाज़ीपुर (3 जून 22)। कोविड-19 टीकाकरण के साथ ही नियमित टीकाकरण और वीएचएनडी कार्यक्रम के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने को लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने मुस्कान एक्सप्रेस को रवाना किया । जो क्षेत्र में जाकर आमजन को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति और नियमित टीकाकरण के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करेगा ताकि लोग अधिक से अधिक टीकाकरण करा सके।

एसीएमओ डॉक्टर के के वर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण को लेकर शासन प्रशासन और स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास किए गए हैं। फिर भी कोविड-19 के दूसरे डोज और बूस्टर डोज लगवाने में लोग अभी काफी पीछे हैं। इसके अलावा नियमित टीकाकरण जो गर्भवती और नवजात शिशु को कई तरह के रोगों से बचाता है। इसकी जानकारी देने के लिए मुस्कान एक्सप्रेस को रवाना किया गया है। जो मुख्य रूप से जनपद के सुभाकरपुर और रेवतीपुर ब्लाक में लोगों को अवर्नेस करने का काम करेगा।

इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी वीएसएनडी सत्र का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें टीकाकरण से लेकर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने और एनीमिया ग्रसित किशोरियों को आयरन एवं अन्य गोलियां दी जाती हैं । उसके प्रति भी मुस्कान एक्सप्रेस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम में डॉ डीपी सिन्हा ,डॉ मनोज सिंह, यूनिसेफ के अजय उपाध्याय ,अमित राय, राघवेंद्र शेखर सिंह के साथ ही तमाम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीन साल बाद लापता दिनेश का परिजनों से हुआ पुनर्मिलन
Next: समग्र सत्ता के साथ समर्पण ही परमात्मा को प्रसन्न करता है-महामंडलेश्वर शिवराम दास फलाहारी बाबा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.