Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिल दहला देने वाला हादसा देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

ब्यूरो 07-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार क्रॉसिंग पर मंगलवार की शाम करीब 4:10 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ट्रेन के फाटक के नीचे से बाइक निकालने के दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखचे उड़ गए। घटना कि सूचना पर डायल 112 पुलिस ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पर दिलदारनगर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले कर दिलदारनगर चली गई।

जानकारी के अनुसार कनौरा गांव‚ सीतामणी बिहार का रहने वाला मनीष कुमार (23) किसी काम से स्टेशन बाजार स्थित रेलवे क्राॅसिंग पार कर सैय्यदराजा की ओर जा रहा था। इसी बीच रेलवे का फाटक बंद था और डाउन लाईन पर सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस आ रही थी। उसने ध्यान नहीं दिया और फाटक के नीचे से मोटरसाइकिल निकालने लगा। ट्रेन कि रफ्तार तेज होने के कारण से वह उसके अनुमान से पहले की पहुंच गई और उसे जोरदार धक्का लगा। वही मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। आस पास के लोगों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायर 112 ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टर रविरंजन से उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि युवक बंद रेलवे क्रांसिंगके नीचे से मोटरसाइकिल निकालने का प्रयास कर रहा था। जिसमें ट्रेन से धक्का लगा और उसकी मौत हो गई। जीआरपी दिलदारनगर के बताया कि शव और मोटरसाइकिल कब्जे में है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डब्ल्यूएचओ ने आईएमए के साथ किया वर्कशॉप
Next: पशुपालन में रख रखाव के उपर डायल आउट कार्यक्रम का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.