Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डब्ल्यूएचओ ने आईएमए के साथ किया वर्कशॉप

ब्यूरो 07-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220607-WA0007

ग़ाज़ीपुर (7 जून 22)। भारत सरकार 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त करने का प्रोग्राम चला रही है। जिसको लेकर कई तरह की कार्यक्रम भी लगातार चल रहे हैं। इसी क्रम में डब्ल्यूएचओ के द्वारा रिवाइज्ड नेशनल ट्यूबरक्लोसिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत जनपद के एक निजी होटल में आईएमए के डॉक्टरों के साथ एक वर्कशॉप किया। इस वर्कशॉप के माध्यम से टीबी के लक्षण वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेजने की बात कही ताकि जनपद में टीबी रोगियों की संख्या का पता चल सके।

डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि रविवार को गाजीपुर के एक निजी होटल में डब्ल्यूएचओ के डॉ बी जी विनोद के द्वारा जनपद के आईएमए से जुड़े हुए डॉक्टरों के साथ एक वर्कशॉप किया। जिसमें शामिल हुए सभी डॉक्टरों से क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजों को जिला अस्पताल स्थित क्षय रोग केंद्र भेजे जाने की बात कही। ताकि सभी मरीजों का रजिस्ट्रेशन करा कर उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही साथ मरीजों को डोर टू डोर दवा दी जा सके। जिससे कि उनका दवा चलने का क्रम ना रुके। उन्होंने बताया कि यदि जनपद के आईएमए से जुड़े सभी डॉक्टर क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेजते हैं तो ऐसे में गाजीपुर जनपद को जल्द से जल्द टीबी मुक्त जनपद किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए विभाग के द्वारा प्रति मरीज ₹500 एक डॉक्टर को प्रोत्साहन के रूप में दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप में मरीज को कब और कौन सी दवा देना है और किस दवा को छाटना है इसके बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। इस वर्कशॉप में डॉक्टर बावन दास, डॉ ए के मिश्रा, डॉ राजेश सिंह, डॉ जेएस राय ,डॉ एस एल वर्मा सहित तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चाकू मारकर युवक की हुई हत्या
Next: दिल दहला देने वाला हादसा देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.