Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छापेमारी में जेसीबी, रैपर व ट्रैक्टर सीज

ब्यूरो 10-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां(गाजीपुर)। तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मे हो रही मिट्टी खनन की शिकायत पर शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे तक छापेमारी की गई। जिसमें एक जेसीबी‚ एक रैपर‚ दो ट्रैक्टर और ट्राली पकड़ी गई।

छापेमारी की अगुवाई कर रहे एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर कार्रवाई की गई है। इस छापेमारी में नगर के हरपुर से एक जेसीबी मिट्टी खनन करते पकड़ी गई है। जबकि असैचन्दपुर गांव से दो ट्रैक्टर ट्राली एवं एक रैपर मशीन को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पकड़े गये वाहनों को सीज कर दिया गया है और संबंधित विभाग को कार्रवाई हेतु सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जिसको भी खनन करना है वे लाइसेंस लेकर ही करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। वही तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि खनन की सूचना पर इसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी में पुलिस बल भी मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आशा और ईएमटी के सहयोग से एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव
Next: 418 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान से हुआ सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.