Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

418 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान से हुआ सम्पन्न

ब्यूरो 10-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220610-WA0013

गाजीपुर 10 जून, 2022 (सू.वि)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन शुक्रवार को आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।
जनपद मे विकास खण्डवार 418 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान से सम्पन्न हुआ। जिसमे 03 मुस्लिम जोड़ो का निकाह भी कराया गया। सामुहिक विवाह कार्यक्रम निर्धारित विकास खण्डवार जिसमे सभी नगर पंचायत एवं नगर पालिका को भी शामिल किया गया है।
पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने नव विवाहित वर वधु के वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की मंगल कामना की। उन्होने कहा कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के महत्वकाक्षी योजना को आगे बढ़ाते हुए उ0प्र0 के बेटियोे को उन्होने अपनी बेटी मानकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पूरे प्रदेश में चलाया है, जिसका हम सभी सम्मान करते है। उन्होने पुज्य मुख्यमंत्री की ओर से सभी को शुभकामनाये दी। उन्होने कहा कि दानो में सर्वश्रेष्ठ दान कन्यादान है। आप जीवन में आगे बढ़े। जिस तरह यहा आज उत्सव हो रहा है वैसे ही आप का जीवन का हर दिन उत्सव भरा हो। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। मा0 उपाध्यक्ष जी ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
जिलाधिकारी एम पी सिंह ने सभी जोड़ों को आर्शिवचन देते हुए कहा कि आप लोगों को जो पौधे उपलव्ध कराये गये इनका जीवन मे बहुत उपयोग है। आप लोग यह प्रण लें कि प्रत्येक वर्ष शादी के सालगिरह के अवसर पर एक वृक्ष अवश्य लगाये। वृक्ष हमे जीवन जीने मे बहुत ही सहयोग करते है उनसे पर्याप्त आक्सीजन प्राप्त होती है जो जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है। पुलिस अधीक्षक ने भी सभी को आर्शिवचन देते हुए उनके सुखमय जीवन की मंगल कामला कीे।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सभी लाभार्थियों को आर्शिवचन देते हुए कहा कि 418 जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उन सबको अपनी तरफ से शुभकामनाये देती हू। गरीब बच्चियों की शादी धूम-धाम से नही हो सकती इस भ्रान्ति को मिटाते हुए मा0 मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह धूम धाम से कराने के अभियान की शुरूआत की है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ो को उनके सुखमय जीवन की शुभकामना देते हुए दहेज लेना एक अभिशाप है जिसे हमे समाज से दूर करना है। इस अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, सुजीत कुमार मिश्रा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एंव समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छापेमारी में जेसीबी, रैपर व ट्रैक्टर सीज
Next: रोजगार प्रोत्साहन योजना हेतु लक्ष्य निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.