Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन 12 जून को

ब्यूरो 11-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220611-WA0016

गाजीपुर। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के रुप में पूरा होने पर ”गरीब कल्याण जनसभा“ का आयोजन 12 जून, 2022 रविवार को सायं 05ः00 बजे आमघाट गांधी पार्क में किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार की राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं उ0प्र0 सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल ”मन्नू कोरी“ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं न0पा0 परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि पूरे देश में मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल, अंत्योदय ही मूलमंत्र, सशक्त किशान-समृद्ध भारत, नए भारत की नयी शक्ति, अर्थव्यवस्था में सुधार, युवा नेतृत्व में विकास, मजबूत ढांचे से विकास को रफ्तार एवं प्रौद्योगिक-संचालित भारत की तरफ अग्रसर देश को नई दिशा देने में ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम की तरफ तेजी से कार्य करते हुए भारत को एक मजबूर नही मजबूत भारत बनाने में सफलता प्राप्त की है। जहां धारा 370 को हटाकर एक देश, एक निशान, एक विधान के नारे को सफल करने का संवैधानिक कार्य किया है वही करोड़ो हिन्दुआंे के आस्था का केन्द्र अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मन्दिर के निर्माण की शुरुवात भी हो गयी है। मोदी सरकार ने 8 साल में जो कर दिखाया है वह आम देशवासियों के सामने है। विदेशो में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।
श्री अग्रवाल ने गाजीपुर की समस्त जनता से विनम्र निवेदन किया है कि 12 जून रविवार को सायं 05ः00 बजे गांधी पार्क आमघाट में होने वाली जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मंत्रीगण के विचारो को सुने और कार्यक्रम को सफल बनावें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समाधान दिवस में 17 फरियादियों ने लगाई फरियाद
Next: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.