Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

ब्यूरो 11-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220611-WA0012

जमानिया(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के फुल्ली नहर के पास रामपुर फुफुआंव गांव निवासी एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर फुल्ली जननी सुरक्षा केन्द्र (जेएसवाई केंद्र) जा रहा था। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है।

रामपुर फुफुआंव गांव निवासी बबलू की पत्नी रीता गर्भवती थी। शनिवार कि शाम करीब 4:30 प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजन उसे फुल्ली गांव स्थित जननी सुरक्षा केंद्र में दाखिल करवाने गए। 108 एंबुलेंस से प्रसव पीड़ा से जूझ रही रीता को लेकर परिजन अस्पताल की ओर रवाना हुई। रीता की प्रसव पीड़ा ज्यादा तेज होने लगी और ईएमटी विनय कुमार ने पायलट हरिओम यादव को कह कर एंबुलेंस रुकवाया और सूझबूझ से एम्बुलेंस में ही डिलीवरी करवाना जरूरी हो गया। ऐसा नहीं होता तो जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता था। एंबुलेंस में मौजूद रीता की रिश्तेदार महिलाओं ने भी सहयोग किया और एंबुलेंस में सूझबूझ से सहकुशल डिलीवरी कराई गई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को जननी सुरक्षा केंन्द्र में भर्ती कराया गया । जहां दोनों स्वस्थ्य बताये जा रहे है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की तिथि हुई 18 जून
Next: समाधान दिवस में 17 फरियादियों ने लगाई फरियाद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.