Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की तिथि हुई 18 जून

ब्यूरो 11-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ग़ाज़ीपुर (11 जून)। आयुष्मान भारत योजना जो भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें लाभार्थी को ₹5 लाख तक का निशुल्क इलाज दिया जाता है। जिसके लिए लाभार्थी परिवार को आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य होता है। पिछले महीने 4 मई से 18 मई तक आयुष्मान कार्ड विशेष पखवाड़ा चला जिसमें जनपद गाजीपुर प्रदेश में पहला स्थान लाया।। वही अब आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 18 जून तक विशेष कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का निर्देश दिया गया है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल आयुष्मान भारत योजना डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश के द्वारा एक पत्र भेजकर 4 मई से 31 मई तक विशेष आयुष्मान पखवाड़ा चलाया गया । लेकिन उक्त अवधि के मध्य शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया। जिसको लेकर इस तिथि को 10 जून तक बढ़ाया गया। इस दौरान भी आयुष्मान कार्ड पूरे नहीं बन पाए वही अब इसे बढ़ाकर 18 जून कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जो आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं वह जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की देखरेख में बनाए जा रहे हैं। जिसकी मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं। कमी मिलने पर कई लोगों को दंडित भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मानिटरिंग की वजह से मौजूदा समय में गाजीपुर जनपद प्रदेश में पांचवा स्थान आयुष्मान कार्ड बनाने में है।

डॉ सिन्हा ने बताया कि 18 जून तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की तिथि बढ़ाने के बाद कई विभागों के लक्ष्य भी निर्धारित कर दिए गए हैं। जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी 33000, अधिशासी अधिकारी प्रत्येक नगरपालिका 1000, अधिशासी अधिकारी प्रत्येक नगर पंचायत 500, प्रत्येक खंड विकास अधिकारी 2500 एवं प्रत्येक अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी 2500 आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिसकी समीक्षा जिला अधिकारी के द्वारा प्रत्येक 3 दिन पर किया जाएगा। जो भी अधिकारी शत-प्रतिशत लक्ष्य समय अंतर्गत या उससे पहले प्राप्त कर लेंगे उनको आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य से मुक्त भी कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 94 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Next: गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.