Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

108 एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव होने से लोगों की बढ़ रही विश्वसनीयता

ब्यूरो 12-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220612-WA0008

ग़ाज़ीपुर(12 जून 22)। 108 एंबुलेंस जब 2012 में सरकार के द्वारा चलाया गया तब विभाग ने कभी भी नहीं सोचा था की एंबुलेंस इतनी लोकप्रियता हासिल कर लेगी। सबसे बड़ी चीज की एंबुलेंस के अंदर तैनात पायलट और ईएमटी इमरजेंसी में एंबुलेंस के अंदर प्रसव भी करा सकते हैं। लेकिन ऐसा दिख रहा है । इसी तरह का एक मामला सैदपुर भीतरी के मोहदीनपुर मनसुखवा गांव से आशा कार्यकर्ता सरोज के द्वारा 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया। बताया गया कि गर्भवती का प्रसव होना है और उसका प्रसव पीड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी मो0 फरीद ने बताया कि आशा कार्यकर्ता ने फोन करके बताया कि सावित्री पत्नी धर्मेंद्र को प्रसव पीड़ा हो रहा है। जिसकी जानकारी के बाद पायलट संतोष प्रजापति और ईएमटी सुनील कुमार यादव तत्काल बताए गए लोकेशन पर पहुंचे। और गर्भवती को तत्काल एंबुलेंस में बिठाकर स्वास्थ्य केंद्र देवकली के लिए रवाना हुए। लेकिन कुछ ही देरी बाद रास्ते में चलते समय उसका प्रसव पीड़ा ज्यादा बढ़ गया जिसके चलते पायलट ने एंबुलेंस को सड़क के किनारे लगाया। और फिर ईएमटी सुनील कुमार यादव और आशा कार्यकर्ता सरोज के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर ही गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के पश्चात जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर एडमिट कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा को सुरक्षित बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों में हाहाकार
Next: मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.