Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सावधान-कोविड-19 के बढ़ रहे हैं मरीज

ब्यूरो 13-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ग़ाज़ीपुर (13 जून 22)। कोविड-19 को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार एलर्ट जारी किया जा रहा है। क्योंकि कोविड-19 मरीजों के मिलने की संख्या में कमी आई है। लेकिन कम नहीं हुई है। जनपद गाजीपुर की बात करें तो जनपद में मौजूदा समय में कोविड-19 के एक्टिव केस 6 है। जो होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं पड़ोसी जनपद वाराणसी की बात करें तो 1 दिन पूर्व रविवार को एक साथ 12 मरीज मिले थे। जिसको लेकर स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट पर है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि वाराणसी जनपद हमारे पड़ोस का जनपद है। और वाराणसी से व्यावसायिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियां जुड़ी हुई हैं। जिस तरह से वाराणसी में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उसको देखते हुए हम सभी को एलर्ट मोड में हो जाना चाहिए। और इसके लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल जो पहले से जारी है उसका पालन करना चाहिए।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने पर खत्म नहीं हो गई है। बल्कि उसे हमें और आपको अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए पालन करना चाहिए। जिससे कि अपने जनपद में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में इजाफा ना होने पाए।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से बचने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी के साथ ही साथ हाथों को सैनिटाइज करने और समय-समय पर हाथों को साबुन से धोते रहना चाहिए। किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने की बजाय नमस्कार या प्रणाम कर उनका अभिवादन करें। किसी के गले मिलने से भी परहेज करें और उचित दूरी बनाए रखें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में 68 पी0ओ0एस0 मशीन खराब
Next: 102 एंबुलेंस गर्भवती के लिए बन रही है संजीवनी

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.