Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

102 एंबुलेंस गर्भवती के लिए बन रही है संजीवनी

ब्यूरो 13-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220613-WA0010

ग़ाज़ीपुर (13 जून)। जनपद में इन दिनों 102 एंबुलेंस में लगातार प्रसव होने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सैदपुर तहसील के तेतारपुर ग्राम सभा का सामने आया। जब गर्भवती को 102 एंबुलेंस में बैठाकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए पायलट और ईएमटी के द्वारा लेकर जाने लगे लेकिन प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण रास्ते में ही गर्भवती का प्रसव कराना पड़ा।

102 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी मो0 फरीद ने बताया कि रविवार को आशा कार्यकर्ता नीरज के द्वारा 102 एंबुलेंस के लिए फोन किया गया। बताया गया कि तेतारपुर ग्राम सभा की रहने वाली पुष्पा पत्नी बबलू जिसे प्रसव पीड़ा हो रहा है। उसे तत्काल एंबुलेंस की जरूरत है जिससे उसे स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जा सके। जिसकी जानकारी होने पर पायलट पिंटू यादव और इमरजेंसी टेक्नीशियन अरुण कुमार शुक्ला के द्वारा बताए गए लोकेशन पर 102 एंबुलेंस पहुंची। गर्भवती को 102 एंबुलेंस में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर की तरफ चल दिए। लेकिन रास्ते में पीड़ा बढ़ जाने के कारण आशा कार्यकर्ता नीरज और ईएमटी अरुण कुमार शुक्ल के साथ ही गर्भवती के परिजनों के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा। जिसके पश्चात जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को सुरक्षित बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सावधान-कोविड-19 के बढ़ रहे हैं मरीज
Next: दुकान में लगी आग, पूजा सामग्री जल कर खाक

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.