Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जाके राखे साईया मार सके न कोई, घटना देख लोगों के उड़े होश

ब्यूरो 14-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220614-WA0023

जमानिया(गाजीपुर)। चलती ट्रेन में चढ़ना‚ अक्सर घटनाओं का कारण बनता है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार कि दोपहर करीब 2:30 स्थानीय स्टेशन पर देखने को मिला। जहां एक शिक्षक लखनऊ जाने के लिए निकला था और ट्रेन में चढते समय उसका पैर फिसल गया। पटरी और प्लेटफार्म के बीच गिरने के वजह से बाल बाल बच गया। घटना को जिसने भी देख उसके होश उड़ गए। इसे भगवान की कृपा ही समझे की शिक्षक बच गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बरूईन गांव निवासी शिक्षक बीरबहादुर सिंह (58) दोपहर करीब 2:30 बजे पटना मथुरा ट्रेन पकड़ कर लखनऊ जाने के लिए प्लेटफार्म पर पहुंचे। उन्होने जनरल की टिकट कटाई और जनरल बोगी की ओर बढे। जनरल बोगी पीछे की ओर लगी थी और दूरी अधिक थी। जब तक वे बाेगी के पास पहुंचते तब तक ट्रेन खुल गई। जिस पर वे दौड़ कर एसी बोगी में चढ़ने लगे। जहां उनका पैर फिसल गया और वे प्लेटफार्म और पटरी के बीच गिर गये। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने उनके गिरने के बाद शोर मचाया और ट्रेन गुजरने के बाद उन्हे ठीक देख कर कहने लगे जाके राखे साईया मार सके न कोई। यात्रियों ने उन्हें पटरी से उठा कर प्लेटफार्म पर लेटाया। जहां से उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उनका इलाज कर उन्हें घर भेज दिया। डॉक्टर ने बताया कि उनके सिर में हल्की चोट आई है। परिवार के लोग भगवान का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिविर का हुआ आयोजन
Next: एक मुस्त समाधान योजना के तहत कैम्प का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.