Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खाते से उच्चकों ने एक लाख रुपये उड़ाये

ब्यूरो 14-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेवराई बाजार स्थित सब्जी मंडी व्यवसाई गुलाब चंद्र जायसवाल के खाते से उच्चकों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए जब बैलेंस कटने की जानकारी हुई ,तो सब्जी व्यवसाई के होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गुलाब चंद जायसवाल पुत्र शिव जी जायसवाल रोजमर्रा की तरह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, कि तभी सुबह उनके मोबाइल पर रुपए कटने का मैसेज आना शुरू हो गया। कभी 10 हजार तो कभी 20 हजार रुपये काटने के मैसेज आना शुरू हो गया। पीड़ित अभी कुछ कर पाता तब तक एक के बाद एक क्रमशः पांच ट्रांजैक्शन में ₹102000 निकाल लिए गए। जब इस बाबत बैंक से संपर्क किया गया , तो बैंक कर्मियों ने ऑनलाइन फ्रॉड की बात करते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायत करने की सलाह दी।

पीड़ित ने बताया कि मेरे मोबाइल पर कोई काल या ओटीपी ऐसा मैसेज भी नहीं आया है। और ना ही मैंने अपना जरूरी दस्तावेज किसी से शेयर किया हूँ। बिना पैसे निकाले ही बैलेंस कटने की मैसेज आया। घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने भदौरा यूनियन बैंक शाखा के प्रबंधक से मुलाकात कर पूरी कहानी बताएं। तब यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए पुलिस को शिकायत करने की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सब्जी व्यवसाई के खाते से ₹102000 गायब होने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सब्जी व्यवसाई के साथ हुई इस जालसाजी से व्यापारियों में भय व्याप्त है।

उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने उच्च अधिकारियों से ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बिना ओटीपी और बिना किसी कॉल के हुए इस जालसाजी से व्यापारी भय ग्रस्त हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 108 एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव
Next: दो खण्ड विकास अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने का डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.