Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

108 एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव

ब्यूरो 14-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220614-WA0026

ग़ाज़ीपुर (14 जून)। 108 एंबुलेंस लगातार जनउपयोगी साबित होती जा रही है। कुछ ऐसा ही मामला सैदपुर ब्लॉक के रावल गांव का है। जहां पर सोमवार की देर रात गांव के ही कतवारू नाम के व्यक्ति के द्वारा फोन कर बताया गया कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रहा है। जिसकी जानकारी पर पायलट और ईएमटी तत्काल बताए गए लोकेशन पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे। और गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर चल पड़े। लेकिन रास्ते में दर्द बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा।

108 एंबुलेंस के प्रभारी मो0 फरीद ने बताया कि 108 एंबुलेंस के लिए सैदपुर ब्लॉक के रावल गांव से फोन आया। जिसके बाद पायलट अभिषेक और ईएमटी सोनू विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और परिवार की महिलाओं के साथ गर्भवती दिव्या पत्नी वाल्मीकि को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चल पड़े। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण पायलट ने एंबुलेंस को रास्ते में ही रोक कर परिवार की महिला और ईएमटी के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया गया। उसके पश्चात जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने जच्चा और बच्चा को स्वस्थ बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक मुस्त समाधान योजना के तहत कैम्प का हुआ आयोजन
Next: खाते से उच्चकों ने एक लाख रुपये उड़ाये

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.