Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दुकान में लगी आग, पूजा सामग्री जल कर खाक

ब्यूरो 14-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220614-WA0012

जमानियाँ(गाजीपुर)। नगर क्षेत्र के बलुआ घाट के पास स्थित पूजा सामग्री की दुकान में सोमवार की देर रात आग लग गई। आगलगी में दुकान के अन्दर रखा सारा सामान धू-धू कर जल गया।

जानकारी के अनुसार दुकान संचालक कमलचन्द्र जायसवाल रात 11 बजे अपनी दुकान बन्द करके घर चले गये। देर रात जलने का गंध आने से आस-पास के लोग जग गये और देखा कि दुकान धू-धू करके जल रहा है। इस घटना की सूचना लोगों ने करीब 12:45 बजे दुकान संचालक को दी। मौके पर दुकान संचालक व परिजन पहुँचे और मौजूद लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब सबकुछ जलकर स्वाहा हो चुका था।
दुकान संचालक ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध आगलगी की कोतवाली में लिखित तहरीर दिया।

उन्होंने बताया कि किसी ने रंजिश वश दुकान में आग लगा दी है। आगलगी में दुकान के अन्दर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है। कुछ भी शेष नही बचा है। आगलगी में लाखों रुपये का पूजा सामग्री जलकर राख हो गया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी वन्दना सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जॉचोपरान्त कार्यवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 102 एंबुलेंस गर्भवती के लिए बन रही है संजीवनी
Next: मृत अवस्था में मिली वृद्ध महिला

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.