Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बस का परिचालन प्रारम्भ नही हुआ तो होगा आन्दोलन-इंद्रजीत तिवारी निर्भीक

संवाददाता 17-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के असांव निवासी कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से मांग किया है कि गाजीपुर, सुहवल, ढढ़नी, नगसर, दिलदारनगर नगर तक लगभग तीस किलोमीटर मीटर तक सड़क अत्यन्त सुन्दर और परिवहन निगम के बस परिचालन के लिए ठीक है।

इस क्षेत्र से आवागमन के लिए एक मात्र ट्रेन ताड़ी घाट, दिलदारनगर नगर और दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन तक चलती थी। जिससे आमजन आसानी से जिला मुख्यालय तक आता जाता था। गंगा में पुल निर्माण और रेलवे लाइनों को चुस्त दुरुस्त करने के क्रम में ट्रेन विगत कई माह के लिए बंद कर दी गई है। सड़क मार्ग से नीजी या परिवहन निगम से कोई आवागमन का साधन नियमित नहीं होने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त समस्या के समाधान के लिए मैं भाजपा. रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजीत प्रताप सिंह, भाजपा रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, प्रख्यात समाजसेवी डॉ.सुबाष चंद्र के साथ बाबा काशी विश्वनाथ का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, रुद्राक्ष माला, भस्म, प्रसाद आदि भेंट करते हुए बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी के तरफ से भी क्षेत्रीय नागरिकों के हितार्थ बस परिचालन के लिए अनुनय विनय किया था। परिवहन मंत्री ने शीघ्र बस परिचालन करवाने का पूरा आश्वासन दिया था। एक माह बीत गया। अब तक कोई बस परिचालन प्रारंभ नहीं करवाया गया। जिससे दुखित होकर जिला प्रशासन, सम्मानित मिडिया और पंजीकृत डाक द्वारा पुनः मंत्री का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए आगाह कर रहा हूं कि ध्यानार्थ आगामी जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में यदि बस परिचालन प्रारंभ नहीं किया गया तो क्षेत्रीय नागरिकों को एकत्रित करके सड़क सत्याग्रह प्रारंभ करुंगा। जो अनिश्चितकालीन अनशन के रूप में भी परिवर्तित हो सकती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 51 मरीजों का हुआ जॉच
Next: डॉ.शिवप्रसाद सिंह के कथा साहित्य का मूल्य बोध विषयक शोध प्रबन्ध मूल्यांकन हेतु अग्रसारित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.