Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

108 के साथ ही 102 एंबुलेंस मैं भी लगातार हो रहे हैं प्रसव

ब्यूरो 21-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220621-WA0013

ग़ाज़ीपुर,21 जून। 102 एंबुलेंस जो खासकर गर्भवती व बच्चों के लिए सरकार के द्वारा निशुल्क चलाई गई थी। साथ ही इस एंबुलेंस की जिम्मेदारी थी की वह गर्भवती को या बच्चों को इलाज के पश्चात उनके घर तक भी छोड़ेंगे। लेकिन इन दिनों गाजीपुर में 102 और 108 एंबुलेंस लगातार अपने कार्य में लगा हुआ है। आए दिन इन एंबुलेंस में प्रसव होने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में सैदपुर ब्लॉक के भद्रसेन गांव की प्रसव पीड़िता के लिए 102 एंबुलेंस के लिए फोन आया। जिसके बाद पायलट और ईएमटी मौके पर पहुंचे और गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र के लिए चल पड़े। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा।

102 और 108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी मो0 फरीद ने बताया कि 20 जून की रात में एंबुलेंस के लिए काल आया। जिसके बाद तत्काल पायलट अमित कुमार और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश कुमार बताए गए लोकेशन पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे। जहां पर गर्भवती ममता पत्नी प्रदीप कनौजिया को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चलें। जैसे ही एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के लिए रवाना हुई कुछ ही दूरी पर रास्ते में ही गर्भवती महिला का प्रसव पीड़ा बढ़ने लगा तो पायलट अमित कुमार के द्वारा गाड़ी को रोक दिया गया। ईएमटी राकेश कुमार व आशा कार्यकर्ता मंजू लता के सहयोग से एंबुलेंस में भी सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद जच्चा और बच्चा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसडीएम ने खतौनी पुनरीक्षण सम्बन्धी दिए निर्देश
Next: प्रथम जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक 23 जून को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.