Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जरूरतमंदों को नये वस्त्र व मिठाई खिलाकर विधायक प्रतिनिधि ने योग दिवस के महत्व को समझाया

ब्यूरो 21-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220621-WA0010

जमानिया(गाजीपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश योग कर रहा था वहीं दूसरी ओर विधायक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि मन्नू सिंह मलिन बस्ती‚ झुग्गी झोपड़ी एवं जरूरतमंदों को नये वस्त्र व मिठाई खिलाकर योग दिवस के महत्व को समझाते हुए प्रतिदिन योगा करने के लिए प्रेरित किया।

विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादियों की परंपरा रही है कि त्योहार व महत्वपूर्ण दिवस पर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सके तथा उस दिवस के बारे में उन लोगों को बताया जा सके। मेहनत कस लोग दो जून की रोटी के लिए दिन-रात कर्म में लिप्त रहते है। उन्हें जानकारी ही नही हो पाती है कि आज के दिन क्या है। इसलिए इन लोगों को इस दिवस के बारे में समझाना अति आवश्यक है। असहाय लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना समाज के जिम्मेदार लोगों का कर्तब्य है। वर्तमान सरकार योग कम उसकी ब्रांडिंग अधिक कर रही है। हर  चीज का बाजारीकरण किया जा रहा है। जो न्यायसंगत नही है। प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा व रोजगार देकर देश का विकास किया जा सकता है। देश के प्रत्येक व्यक्ति का पेट भरा रहेगा व शिक्षा तथा रोजगार से परिपूर्ण होगा तभी तन व मन भी मजबूत होगा और योग दिवस के महत्व को भलि-भाँति समझ पायेगा। हम लोग सर्वप्रथम जरूरतमंत लोगों के पेट में अनाज और तन ढकने के लिए कपड़े मुहैया कराने का प्रयास कर रहे है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कारोवीर‚ कामरान खान‚ कलाम खांन‚ श्रवण गुप्ता‚ मोहित गुप्ता‚ प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष ने किया योगा
Next: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.