Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष ने किया योगा

ब्यूरो 21-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220621-WA0009

गाजीपुर। आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न0पा0प0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने पुलिस लाइन में आयोजित योगा कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की एवं संदेश के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे लोग जरूर व्यायाम/योगा करें ताकि मनुष्य का मन एवं स्वास्थ्य दोनों ठीक रहे।

उन्होंने बढ़ती बीमारियों का सबसे सरल एवं बिना पैसा खर्च किए इलाज योगा के बारे में बताते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योग को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में 21 जून को घोषित करना अपने आपमें एक महान कार्य है। हम सबको योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने की आवश्यकता है।

न0पा0प0 के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने आमघाट (गांधी पार्क) में आयोजित योगा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम जो आठवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं इसके पीछे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच रही है और मई 2014 में सत्ता प्राप्त करने के उपरान्त अपने को जनसेवक के रूप में देश की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 2015 में पहली बार ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में पूरे विश्व में मनाने के लिए घोषित किया जिसको आज सफलतम 8 वर्ष के रूप में हम मना रहे हैं। तमाम प्रकार की बीमारी सुगर, बी0पी0, हार्ट, कैंसर के सम्बन्ध में अपने विचार साझा करते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि हम सब यदि रोजाना योग/व्यायाम के रूप में योगा करते रहेंगे तो निश्चित रूप से बीमारी हमसे दूर भागेगी एवं परिवार पर अनावश्यक रूप से बढ़ते आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा गांधी पार्क में हो रहे सुन्दरीकरण पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम पतंजलि समूह एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक बृजेन्द्र कुशवाहा ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर योग गुरु विजय कुमार श्रीवास्तव, राजन, संतोष प्रधान, दिनेश यादव के अलावा भाजपा के काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, क्षेत्रीय सभासद सोमेश मोहन राय, अर्जुन सेठ, अमित सिंह, न0पा0प0 के अवर अभियन्ता विवेक बिन्द, अजय कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा दूतों ने गंगा घाट पर किया योग
Next: जरूरतमंदों को नये वस्त्र व मिठाई खिलाकर विधायक प्रतिनिधि ने योग दिवस के महत्व को समझाया

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.