Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रास्ते में ही एंबुलेंस में हुआ प्रसव

ब्यूरो 24-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220624-WA0022~2

ग़ाज़ीपुर (24 जून)। 108 नंबर के एंबुलेंस लगातार गर्भवती या प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला के लिए जीवनदायिनी बनती जा रही है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला गुरुवार को ग्राम पंचायत सकरा ब्लॉक सदर जहां से गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए कॉल आया। जिसके बाद बताए गए लोकेशन पर ईएमटी और पायलट एंबुलेंस लेकर पहुंचे और जैसे ही स्वास्थ्य केंद्र के लिए कुछ दूर बढे गर्भवती की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके चलते एंबुलेंस को वहीं पर रोक कर एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि ग्राम पंचायत सकरा ब्लॉक सदर की रहने वाली गर्भवती अनीता पत्नी शिव शंकर कि प्रसव पीड़ा को देखते हुए इस गांव से फोन आया। जिसके बाद इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल संदीप यादव और पायलट कपिल देव सिंह के द्वारा बताए गए लोकेशन पर एंबुलेंस पहुंची। वहां से गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चली लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस को सड़क किनारे लगा कर परिवार की महिलाओं और इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल संदीप यादव की तत्परता से प्रसव कराया गया। जिसके पश्चात जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जामुन तोड़ना युवक को पड़ा महंगा, ट्रामा सेन्टर रेफर
Next: गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व हुआ एएनसी जांच

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.