Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मनरेगा मजदूर पहुँचे ब्लॉक मुख्यालय

ब्यूरो 28-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220628-WA0004

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित तालाब की खुदाई जेसीबी से कराने के विरोध में मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर विरोध दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दरौली स्थित तालाब को शासन द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित किया गया है। जिसके तहत तालाब का सुंदरीकरण आदि कराया जाना है। इस योजना में मनरेगा मजदूर से कार्य कराया जाना है। गांव के सैकड़ों मनरेगा मजदूर फावडा‚ तगाड़ी आदि लेकर विकास खंड कार्यालय पहुंच गये। मनरेगा मजदूर विजेन्द्र‚ राधे‚ शेषनाथ‚ दुर्गा आदि का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा तालाब की खुदाई जेसीबी से कराई गई है। जिससे हम लोगों की मजदूरी का नुकसान हुआ है। जिसके बाद मजदूरों ने खंड विकास अधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की। वही ग्राम प्रधान कंचन यादव ने बताया कि गांव के भोले भाले मनरेगा मजदूरों को गुमराह कर चुनावी रंजिश साधा जा रहा है। किसी प्रकार की कोई तालाब की खुदाई जेसीबी से नहीं कराई गई है। लगाया गया आरोप निराधार है। गांव के मनरेगा मजदूरों से ही कार्य कराया जाएगा। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मनरेगा मजदूरों का आरोप है कि तालाबों का कार्य जेसीबी से कराया गया है। मजदूरों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जिसकी जांच की जाएगी और दोषी पाये जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। जिसके बाद मनरेगा मजदूर वापस हुए। वही वापसी के दौरान ये मजदूर तहसील पहुंच कर उपजिलाधिकारी से मिले और ग्राम प्रधान द्वारा कराये गये कृत्य से अवगत कराया। जिस पर एसडीएम भारत भार्गव ने भी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उक्त मौके पर राम निवास‚ श्रवण कुमार‚ अशोक‚ विजय राम‚ अमरजीत‚ गुलाब‚ देवंती देवी‚ कन्हैया लाल‚ संतरा देवी‚ बिन्दु‚ नौरंगी‚ बबीता देवी, मीरा देवी, सदिका देवी, गायत्री देवी, नन्दलाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पत्रकारो का नवीनीकरण 15 जुलाई तक
Next: वज्रपात से बचाव के लिए दी गई जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.