Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू कॉलेज में पांच प्राध्यापकों को प्रोफेसर तथा एक को एसोसिएट प्रोफ़ेसर पदनाम की हुई संस्तुति

ब्यूरो 29-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220629-WA0007

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानिया में एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद नाम हेतु मूल्यांकन कम स्क्रीनिंग समिति का आयोजन बुधवार को किया गया जिसमें महाविद्यालय के 5 एसोसिएट प्रोफेसर्स को प्रोफेसर पदनाम और एक असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर पद नाम की संस्तुति की गई।

जिन एसोसियेट प्रोफ़ेसर्स को आज प्रोफेसर पदनाम अनुमन्य हुआ वे हैं रसायन विज्ञान विभाग से डॉ अरुण कुमार, हिंदी विभाग से डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, इतिहास विभाग से डॉ शशिनाथ सिंह, राजनीति शास्त्र विभाग से डॉ मदन गोपाल सिन्हा, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ शरद कुमार व इसी क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर से एसोसियेट प्रोफेसर पदनाम हेतु संस्कृत विभाग की डॉ शुभ्रा सिंह के चयन की संस्तुति की गई।

चयन समिति के समक्ष उपस्थित डॉ अखिलेश शर्मा शास्त्री

प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम प्रिय राय की अध्यक्षता में आयोजित चयन समिति में शिक्षा निदेशक नामित प्राचार्य प्रो ब्रज किशोर त्रिपाठी, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव सिंह, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो अनुराग कुमार, वर्तमान अध्यक्ष प्रो निरंजन कुमार सहाय सहित काशी हिंदू विश्वविद्यालय विद्यापीठ, अवध विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के आचार्यों ने अपने अपने विषय में आवेदन किए। एसोसिएट प्रोफेसर्स के समस्त पत्रजातों के जांच उपरांत पदनाम की संस्तुति की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक लछि राम सिंह यादव, मुख्य अनुशास्ता डॉ राकेश कुमार सिंह, रोवर्स प्रभारी एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, रवि उद्यान पेंगुला प्रासर कमलेश प्रसाद, बलिराम सिंह आदि ने उपस्थित अभ्यागतों का स्वागत सत्कार किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नियमित टीकाकरण को लेकर धर्म गुरुओं संग हुई जागरूकता बैठक
Next: शहर के बन्द मकानों व ट्रेन में चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.