Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शहर के बन्द मकानों व ट्रेन में चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

ब्यूरो 29-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220629-WA0008

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने बुद्धवार को विशेश्वरगंज ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास से तीन शातिर नकबजन अपराधियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अदद पीली धातु का टुकड़ा (सोना), चार जोड़ी पायल सफेद धातु का (चाँदी), एक अदद मोटर साइकिल, दो अदद तमंचा अवैध व तीन अदद जिन्दा कारतूस नकबजनी / चोरी करनें का उपकरण तथा चोरी का एक लाख ग्यारह हजार पाँच सौ रूपया नकद बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में 29.06.2022 को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध पन्नेलाल यादव थाना कोतवाली मय हमराह देखभाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था चेकिंग संदिग्ध वाहन में मामूर होकर विशेश्वरगंज तिराहे पर मौजूद थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि विशेश्वरगंज ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास मैदान में कुछ लोग चोरी करनें हेतु एकत्र होकर योजना बना रहे हैं उनके पास अवैध असलहे भी हैं यदि शीघ्रता किया जाए तो पकड़े जा सकते हैं। सूचना पर विश्वास करके समस्त पुलिस बल को अवगत कराते हुए मुखबिर को साथ लेकर विशेश्वरगंज ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास पहुँचे कि मैदान में बैठे हुए व्यक्तियों की ओर जैसे ही सभी लोग आगे बढ़े तो बैठे हुए छः व्यक्ति भागनें लगे कि करीब 20-25 कदम की दूरी पर जाते-जाते दौड़ाकर तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये अभियुक्त गण व फरार अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है जो शहर के बन्द मकानों व ट्रेनों में चोरी करते हैं। चोरी किये गये सारे गहने सर्राफा व्यवसायी कृष्णानन्द उर्फ कृष्णा वर्मा को देते थे। पकड़े गये अभियुक्तों में छोटू बिन्द पुत्र विन्ध्याचल बिन्द निवासी ग्राम मिश्रौलिया थाना कोतवाली, सागर बिन्द पुत्र डुग्गुर बिन्द निवासी ग्राम मिश्रौलिया थाना कोतवाली, कृष्णानन्द उर्फ कृष्णा पुत्र हीरा लाल निवासी नवाबगंज थाना कोतवाली है। जिनके पास थाना कोतवाली, गाजीपुर के विभिन्न मुकदमें क्रमशः मु0अ0सं0 199/22 धारा 380 भादवि, 200/22 धारा 380 भादवि, 218/22 धारा 380 भादवि, 256/22 धारा 380 भादवि, 287/22 धारा 380 भादवि, 259/22 धारा 380 भादवि, 323/22 धारा 380 भादवि, 328/22 धारा 380 भादवि, 332/22 धारा 380 भादवि, 245/22 धारा 380 भादवि में चोरी गयी 03 अदद पीली धातु का टुकड़ा (सोना), 04 जोड़ी पायल सफेद धातु का (चाँदी), 01 अदद मो0साइकिल, 02 अदद तमंचा, 03 अदद जिन्दा कारतूस, नकबजनी/चोरी करनें का उपकरण तथा चोरी का एक लाख ग्यारह हजार पाँच सौ रूपया नकद बरामद हुआ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू कॉलेज में पांच प्राध्यापकों को प्रोफेसर तथा एक को एसोसिएट प्रोफ़ेसर पदनाम की हुई संस्तुति
Next: विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल आयोजन हेतु हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.