Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में 1661 लाभार्थी हुए लाभान्वित

ब्यूरो 30-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220630-WA0013

गाजीपुर 30 जून, 2022 (सू.वि)। लोक भवन में आयोजित वृहद ऋण मेला, वार्षिक ऋण योजना का शुभारम्भ, लाभार्थियों से सीएम संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एन आई सी सभागार में दिखाया गया। जिसमें जिलाधिकारी एम. पी. सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता, एल डी एम सूरजकांत, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह व मौके पर उपस्थित 08 लाभार्थी वर्चुअल जुड़े। जनपद में विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत कुल 1661 लाभार्थियों में कुल 4133.41 लाख का ऋण/स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन से वृहद ऋण मेला के अंतर्गत 1.90 लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों, छोटे उद्यमियों को ₹16 हजार करोड़ का वर्चुअल ऋण वितरण व वर्ष 2022-23 की ₹2.35 लाख करोड़ की वार्षिक ऋण योजना का शुभारम्भ किया। एन.आई.सी. में विभिन्न रोजगार परक योजनाओं के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने ऋण वितरण के स्वीकृत पत्र दिए।
ऑनलाइन रोजगार संगम ऋण मेले में जिलाधिकारी एम. पी. सिंह, एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से इलेक्ट्रिक एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग हेतु संतोष कुमार राम को रू0 10 लाख, वेल्डिंग वकर्स हेतु सौरभ गुप्ता को रू0 10 लाख , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना मे मिल्क प्रोडक्ट्स हेतु अंशुमान सिंह को रू0 10 लाख, प्रिन्टिग प्रेेस हेतु शालिनी गुप्ता को रू0 10 लाख, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण हेतु सहायता योजना में जूट वाल हैगिंग हेतु अंजू बब्लू सोनकर को रू0 05 लाख, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में मोबाईल शॉप हेतु हरिओम कश्यप को रू0 1.70 लाख, ई रिक्शा हेतु मो0साजिद को रू0 1.34 लाख तथा मुख्यमंत्री माटी कला योजनान्तर्गत माटी कला हेतु फेकू प्रजापति को रू0 1.50 लाख का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। इसी क्रम में जनपद में विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत कुल 1661 लाभार्थियों में कुल रू0 4133.41 लाख का ऋण/स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। जिलाधिकारी एम पी सिंह ने रोजगारपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्राप्त ऋण का सदुपयोग कर स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनने की शुभकामनाएं दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अग्निवीर वायु की भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन शुरू
Next: तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.