Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्षेत्रीय कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

ब्यूरो 30-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 30 जून, 2022 (सू.वि)। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने बताया है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा आदेश दिनांक 10.06.2022 के परिपालन में विगत चार वर्षों की भाति वर्ष 2022 में भी संचारी रोगो की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु 01.07.2022 से 31.07.2022 तक (द्वितीय चरण) के सफल क्रियान्यवन हेतु 29.06.2022 को विभाग के सभी क्षेत्रीय कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कृषि भवन के सभागार में आयोजित किया गया।

उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा जन सहभागिता के माध्यम से क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं जनसामान्य का सहयोग लेकर प्रचार प्रसार और इससे होने वाली हानियों तथा मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से जनसमुदाय को अवगत कराते हुए आवासीय घरों एवं खेतों में चूहों को नियंत्रित किया जाय। विगत वर्ष स्क्रब टाइफस एवं लैप्टोस्पाइरोसिस रोग के मामले बढे हैं, जिसका कारण चूहे/छछूंदर घर पर पाये जाने वाले परजीवी है। इसके दृष्टिगत वर्तमान अभियान में जागरूकता पर बल देते हुए कृषकों/जनसामान्य को चूहा/छछूंदर के नियंत्रण हेतु प्रेरित किया जाय । संचारी रोगों के प्रसार के लिए चूहा एवं छछूंदर उत्तरदायी है, इसलिए इन रोगों की रोकथाम के लिए चूहा एवं छछूंदर का भी प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। इसकी रोकथाम के लिए घरों में ब्रोमोडियोलान 0.005 प्रतिशत के बने चारे की 10 ग्राम मात्रा प्रत्येक जिन्दा बिल में रखने से चूहे उसको खाकर मर जाते है। एल्यूमिनियम फास्फाइड 56 प्रतिशत की उसे 4 ग्राम की मात्रा को बिल में डालकर बिल को बन्द कर देने से उससे निकलने वाली फास्फीन गैस से चूहे मर जाते है, एवं जिंक फास्फाइड 80 प्रतिशत की 1.0 ग्राम मात्रा को सरसों के तेल एवं 48 ग्राम भुने दानें में बनाये गये चारे को बिल में रखने पर उसे खाकर चूहे मर जाते हैं। प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिक डी०के०सिंह, जिला कृषि अधिकारी मृत्युन्जय कुमार सिंह एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर सचिन कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक एक जून को
Next: गंगा दूतों ने चलाया स्वच्छता अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.