Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दबंगो एवं भू-माफियाओ पर कठोर कार्यवाही की जाये-राज्य मंत्री

ब्यूरो 04-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220704-WA0005

गाजीपुर 04 जुलाई, 2022 (सू.वि)। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव ने राइफल क्लब सभागार में जनता दर्शन पर पहुचकर जनपद के दूर दराज से आये फरियादियो की समस्याओ को सुना तथा मौके पर निस्तारण भी किया। शेष शिकायतो के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

राज्य मंत्री ने कहा कि दबंगो एवं भू-माफियाओ पर कठोर कार्यवाही की जाये तथा तालाबो पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाये। उन्होने निर्देश दिया कि कोई भी फरियादी न्याय से वंचित न रहे, यही शासन की मंशा है इसलिए अधिकारी अपने-अपने कार्यालयो पर आये फरियादियो की समस्याओ को सुनने के बाद ही क्षेत्र भ्रमण पर निकले जिससे आने वाले फरियादियों को मायूस होकर लौटना न पड़े।
इसी क्रम में उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समस्त कार्यालयाघ्यक्ष अपने-अपने कार्यालयो पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित रह कर जनपद के दूर दराज से आये हुए फरियादियों की समस्याओ/शिकायतो को सुनकर उनका गुणदोष के आधार पर निस्तारण करेगे। कोई भी अधिकारी निर्धारित समयान्तराल में क्षेत्र भ्रमण नही करेगे जिससे आने वाले फरियादियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े । अति आवश्यक कार्य होने पर ही अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी को जनता दर्शन के कार्य मे बैठाकर ही क्षेत्र के कार्याे का निरीक्षण/भ्रमण करेगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजधारी चौरसिया, जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 49 लाख की लागत से नवनिर्मित तीन सड़क का हुआ लोकार्पण
Next: शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाएं पात्र व्यक्ति तक पहुँचे-राज्य मंत्री

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.