Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसी भी हाल में डाक्टर बाहर की दवा न लिखे-राज्य मंत्री

ब्यूरो 04-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220704-WA0007

गाजीपुर 04 जुलाई, 2022 (सू.वि)। गिरीश चन्द्र यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण, उ.प्र. ने जिला अस्पताल के इमरजेन्सी वार्ड, ओ0पी0डी0, जनरल वार्ड, ब्लड बैंक, भारतीय जन औषधी केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया तथा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में डाक्टर बाहर की दवा न लिखे विशेष परिस्थिति मे ही बाहर की दवा लिखी जाय। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे स्वयं सुबह शाम राउन्ड करें। मंत्री ने वार्ड में भर्ती मरीजो एवं उनके परिजनों से दवाओं की उपलब्धता एवं डाक्टरो के सम्बन्ध में जानकारी ली। इसके पश्चात् उन्होने ब्लड बैक के निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका गायब होने की शिकायत पर उन्होने इचार्ज से स्पष्टीकरण मागने का निर्देश दिया तथा इमरजेन्सी में तीन डाक्टर डा0 मृत्युजय दूबे, डा0 संजय कुमार एवं डा0 एकान्त पाण्डेय के अनुपस्थित पाये जाने पर इनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद मा0 मंत्री जी ने मलिन बस्ती बंधवा वार्ड नं0-06 का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये गये भवनों के लाभार्थियों से जानकारी ली साथ ही उन्होने पूर्व में बनाये गये सामुदायिक शौचालय के पास एक शौचालय दिब्याग हेतु तथा एक स्नानागार बनाने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान कई लोगो द्वारा राशन कार्ड, विधवा पेंशन, न बनने की शिकायत की गयी जिसपर मा0 मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को सुविधा का लाभ देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, ई0ओ0 नगर पालिका गाजीपुर, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, एवं जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह के साथ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुवाई कार्यक्रम 6 जुलाई को
Next: कोटेदार ने एसडीएम को सौपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.