Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आरोपी के दरवाजे पर कुर्की की नोटिस चस्पा

संवाददाता 05-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220705-WA0020

जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली के देवरियां चौकी के खावपुरां गाँव में बीते अप्रैल माह में हुए गोलीकांड में अपराध संख्या153/22 धारा 307 आईपीसी के तहत वांछित फरार अभियुक्त विजय यादव के रेवतीपुर स्थित घर पर मंगलवार की शाम कोतवाली पुलिस के साथ उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने माननीय न्यायालय के आदेश से 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस दरवाजे पर चस्पा कर आरोपी को जल्द हाजिर होने कि चेतावनी दी।

पुलिस के द्वारा किए गये इस कार्यवाई के चलते आरोपी उसके परिजनों सहित गाँव में हडकंम्प मचा हुआ है ।
पुलिस ने परिजनों को चेताया कि अगर वह जल्द हाजिर नहीं होता है तो पुलिस न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्यवाई के तहत उसके नाम चल व अचल सम्पत्ति कुर्क करेगी ।
उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि के बीते 28 अप्रैल कि रात्रि को जमानिया कोतवाली क्षेत्र के देवरिया चौकी अन्तर्गत खावपुरां गांव में तिलक के दौरान एक युवक के द्वारा अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से बगल में तिलक देख रही शिवानी पुत्री शशिकांत 13 वर्ष के गले व बाजू में लगने से वह घायल हो ग ई थी।

आनन-फानन में परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल ले गये, जहां उसकी हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था ,जबकि तमंचे से फायरिंग कर रहा युवक मौके की नजाकत को देख फरार हो गया।

घायल के परिजनों के मुताबिक रेवतीपुर निवासी विजय यादव के खावपुरा निवासी उसके मामा हवलदार यादव के लड़के मोनू का तिलक था। जिसकी शादी जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा डाला निवासी रामचंद्र यादव की लड़की से तय था।

इधर पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दविश दी मगर सफलता नहीं मिली। इस बाबत कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के दरवाजे पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गई है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाया गया हर्बल गार्डन
Next: जनपद में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.