Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कृषकों के मध्य 1250 फलदार पौधे का हुआ वितरण

ब्यूरो 05-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220705-WA0014

गाज़ीपुर। जनपद के करंडा विकास खंड के ग्राम आकुशपुर में स्थापित आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, आंकुशपुर द्वारा 5 जून को वन महोत्सव के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नव निर्माणाधीन केंद्र पर फलदार वृक्ष जैसे बेल, अमरुद, जामुन, सहजन, आंवला इत्यादि के पौधों को लगाया गया साथ ही केंद्र के द्वारा चयनित विकास खंड के गावों सहेड़ी, रेवासा, बनगवा, कुसुमभी कला इत्यादि से आए कृषकों के मध्य 1250 फलदार पौध का वितरण किया गया।

इस अवसर पर केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ जे. पी. सिंह ने वृक्षारोपण के महत्त्व को बताया और कहा फलदार वृक्ष लगाकर कृषक आय का अतिरिक्त स्रोत तैयार कर अपने आहार की न्यूट्रीसनल मूल्य का बढ़ा कर अपने और अपने परिवार को स्वस्थ रख सकता है। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र प्रताप, डॉ शशांक सिंह, डॉ शशांक शेखर, किरन चौधरी एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा केंद्र पर 55 फलदार पौधों का रोपण किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरुइन के नये अधीक्षक होगे डॉ आर के सिंह
Next: पार्टी एक-एक कार्यकर्ता के सुख-दुःख के लिए बचन बद्ध है-मन्नू सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.