जमानियाँ(गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नये अधीक्षक डॉ आर के सिंह होगे। इनका स्थानान्तरण मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश के क्रम में पत्रांक संख्या स्था०/चि० अ०/2022-23/1732 दिनांक 4 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरूइन पर अग्रिम आदेश तक अधीक्षक का प्रभार सौपा गया है व डॉ मनीष कुमार को चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनाती मिली है।
वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरूइन के अधीक्षक डॉ आनंद कुमार का स्थानान्तरण शासन द्वारा गैर जनपद कर दिया है। जबकि इनकी सेवानिवृत्ति में मात्र सात माह ही शेष है। ज्ञात हो कि डॉ आर के सिंह पूर्व में कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी रह चुके है तथा कोरोना काल में अपनी मेहनत व बेहतर सेवा भाव से काफी चर्चित हुए। उनके अधीक्षक बनने का पत्र प्राप्त होते ही शुभेच्छुओं में काफी प्रसन्नता व्याप्त है।