Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पार्टी एक-एक कार्यकर्ता के सुख-दुःख के लिए बचन बद्ध है-मन्नू सिंह

ब्यूरो 05-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220705-WA0015

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

इस दौरान बैठक में आगामी निकाय चुनाव व अधिक से अधिक लोगो को मो० नं० 7859999999 पर मिस कॉल कराकर पार्टी में जोड़ने पर विशेष रूप से चर्चा किया गया।
उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुये विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि कार्यकताओं के मान सम्मान के लिए पूरी समाजवादी पलटन खड़ा है। पार्टी एक एक कार्यकर्ता के सुख दुःख व क्षेत्र के विकाश के लिए बचन बद्ध है। विकाश कार्य को करना हम सबका नैतिक कर्तब्य है। आगे श्री सिंह ने कहा कि जमानियां व दिलदारनगर में निकाय के चुनाव में सपा को चुनाव जिताना हम सबका लक्ष्य है और उसको पूरा करना अपना धरम करम बनता है। इसलिए अभी से मजबूत रणनीत बनाकर पार्टी की रीति व नीति को बताने की जरूरत है। ताकि उसका फायदा चुनाव में मिल सके। विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि हम सबको ईमानदारी से मेहनत करने की जरूरत है। नगर में पार्टी को और मजबूत करने के लिए उन्होंने नगर अध्यक्ष जमानियां व नगर अध्यक्ष दिलदारनगर को कहा कि आप लोग विभिन्न वार्डो में से कमेटी बनाकर पार्टी का प्रचार प्रसार कराइये व अपना चेयरमैन व अधिक से अधिक सभासदों को जीताकर इतिहास बनाने में अग्रणी भूमिका निभाइये। इस मौके पर जमानियां ब्लाक अध्यक्ष रजनीश यादव, रजनीकांत यादव,राम दयाल पासवान, अनिल पाण्डे, प्रमोद यादव, रामाश्रय यादव, कृष्णानन्द यादव, काशीनाथ यादव, शिवबचन यादव, कमलेश राम, कलीम खां, छेदी गोड़, बिहारी यादव, पारस यादव,आदि लोग मौजूद रहे। संचालन रिशु यादव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कृषकों के मध्य 1250 फलदार पौधे का हुआ वितरण
Next: आमने-सामने की भिडंत में बाइक सवार घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.