गाजीपुर 06 जुलाई, 2022 (सू.वि)। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है, जिसमें स्वीकृति समिति द्वारा जनपद को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत्-प्रतिशत ओ-लेवल के 147 एवं सी0सी0सी0 के 211 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जा चुका है।
जिसमे इण्टरमीडिएट प्राप्तांक के मेरिट के आधार पर न्यूनतम् कट ऑफ ओ-लेवल में 75.2 प्रतिशत एवं सी0सी0सी0 में 53.00 प्रतिशत है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने सम्बन्धित मेरिट कट ऑफ वाले ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वह अपने आवंटित संस्था मे दिनांक 08 जुलाई, 2022 तक प्रवेश लेना सुनिश्चित करें, प्रवेश न लेने की स्थिति में प्रतीक्षारत सूची से नये अभ्यर्थियों को संस्था में प्रवेश हेतु भेजा जायेगा।