गाजीपुर 06 जुलाई, 2022 (सू.वि)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गाजीपुर ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं को सूचित किया है कि 02 जुलाई, 2022 को जो प्रेस विज्ञप्ति में निकला है कि सभी भूतपूर्व सैनिकों/ विधवाओं को अपना फौजी दस्तावेज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय गाजीपुर में जमा करना है वो गलत है जो त्रूटिवश प्रेस विज्ञप्ति में निकाला गया है वास्तव में सूचना यह है कि जो भी भूतपूर्व सैनिक/ विधवा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की किराये पर दुकान लेने के लिये इच्छुक है वो अपना आवेदन पत्र समस्त फौजी दस्तावेज के साथ 12 जुलाई, 2022 तक सैनिक कल्याण एव पुनर्वास कार्यालय में जमा करें।