Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शक्ति वन में नारी शक्ति की सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु हुआ पौधरोपण

ब्यूरो 06-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220706-WA0020

गाजीपुर 06 जुलाई, 2022 (सू.वि)। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद में 2 लाख 94 हजार 5 सौ पौधरोपण किया गया। वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के अंतर्गत 6 जुलाई को शक्ति वन में नारी शक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृक्षारोपण कार्य कराया गया। गाजीपुर जनपद में 6 जुलाई को 4 शक्ति वनों की स्थापना की जा रही है जिसमे आज गहमर में पूर्व विधायक सुनीता सिंह द्वारा शक्ति वन में त्रिदेवी वृक्षों का रोपण किया गया जिसमे नीम मां दुर्गा के रूप में, कदम मां पार्वती के रूप में एवं आम मां सरस्वती के रूम में रोपित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

पूर्व विधायक द्वारा शक्ति वन के महत्व का वर्णन किया गया। उनके द्वारा बताया गया की प्रत्येक नारी मां शक्ति रूप है अगर वह चाहे तो पर्यावरण संरक्षण में प्रतिभाग कर अपने वातावरण को सुधार सकती है। उन्होंने छात्राओं से अहवाहन किया की वे 5 – 5 पौधों का रोपण कर उन्हें सुरक्षित रखे। उन्होंने कहा की महिला शक्ति चाहेगी तो अपने बच्चो के जन्मदिवस पर अब से एक-एक पौध जरूर रोपित करेगी। प्रभागीय वनाधिकारी गाजीपुर द्वारा उनका स्वागत किया गया एवं शक्ति वन रोपित किए जाने की मंशा का उल्लेख किया। उनके द्वारा छात्राओं से अनुरोध किया गया की वह अपने विद्यालय में लगे पौधों का संरक्षण करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिकायत मिलने पर तीन दिन के अंदर करें निस्तारण-सदस्य राज्य महिला आयोग
Next: ग्राम प्रधान पति के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.