Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्यों ने डीआरएम को सौपा पत्रक

ब्यूरो 10-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220709-WA0015

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को देर शाम करीब 8:25 पर दानापुर रेल मंडल के डीआरएम का गरुण वाहन रुका तो रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्यों ने स्टेशन पर मूलभूत समस्याओं से सम्बन्धित दस सूत्रीय मांग पत्र सौपा।

दानापुर रेल मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार के आगमन की सूचना मिलते ही रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य व स्थानीय लोग प्लेटफार्म नं० एक पर पहुँच गये तथा इंतजार करने लगे। जब उनका गरुण वाहन दरौली स्टेशन पार करने लगा तो लोग उत्साहित हो गये लेकिन तभी अप सिगनल ग्रीन हो गया तो लोग हतोत्साहित होने लगे। कुछ ही देर बाद डीआरएम का गरुण वाहन स्टेशन पर आकर अचानक रुका तो समिति के सदस्य सैलून में जाकर दस सूत्रीय मांग पत्र सौप दिये। इसके पश्चयात डीआरएम प्रभात कुमार ने रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर मांग पत्र को पूरा करने का आश्वासन दिया। समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि यह स्टेशन दानापुर डिविजन में राजस्व प्रदान करने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा आर्थिक, राजनैतिक एवं भौगोलिक रुप से अत्यन्त ही समृद्ध है। समृद्धशाली होने के बाद भी यह स्टेशन उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। इस स्टेशन की प्रमुख मूलभूत समस्याओं का समुचित निराकरण करने हेतु दस सूत्रीय मांग सौपा गया है। जिसमें अप एवं डाउन प्लेटफार्म पर वाटर-कूलर, वाटर वेंडिंग मशीन एवं वाटर बूथ की पर्याप्त व्यवस्था, लाखों की लागत से बने एवं बंद पड़े कोच डिस्प्ले बोर्ड एवं ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड को चालू कराने, सर्कुलेटिंग एरिया (दोनों साइड) में हाई मास्क लाइट की ब्यवस्था, दोनों तरफ के प्रवेश द्वार को पूर्ण करने के साथ ही किया स्टेशन का नाम अंकित हो, अप प्लेट फार्म पर वेटिंग हॉल का निर्माण, फुट ओवर ब्रिज का चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया (मुख्य तरफ) शौचालय की व्यवस्था, अप- एवं डाउन प्लेटफार्म पर मल्टीपरपज स्टॉल खोलने, टिकट काउण्टर के पास सीसी कैमरा की ब्यवस्था व बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव की मांग किया गया है जो जनहित व यात्रीहित में अतिआवश्यक है।

ज्ञात हो कि विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर बुधवार को प्रतिनिधी मन्नू सिंह ने दानापुर मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार से दानापुर में मिलकर विधानसभा के रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने एवं समस्याओं को लेकर आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था। डीआरएम ने शनिवार को स्टेशनों का निरीक्षण करने एवं समस्याओं को दूर करने का अश्वासन भी दिया था। डीआरएम के निरीक्षण से स्टेशन पर मुलभूत सुविधा बढ़ने की आस जग गयी है। उक्त मौके पर स्टेशन प्रबन्धक गणेश सिंह व समिति के सदस्य सरदार प्रीतपाल सिंह, मु० एहसान, राजेश रौनियार, डॉ विजय श्याम पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 112 महिलाओं की हुई जांच, 10 मिली एचआरपी
Next: अनुराग का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने से हर्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.