Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राम प्रधान एवं कोटेदार के बीच बढ़ी तनातनी

ब्यूरो 12-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220712-WA0020

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के बहादुरपुर ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान एवं कोटेदार के बीच तनातनी बढ़ गई है। कभी कोटेदार आरोप पत्र अधिकारी को सौंपते है तो कभी ग्राम प्रधान द्वारा कोटेदार पर ग्रामीणों संग अधिकारी से मिल कर शिकायत की जाती है। मंगलवार को ग्राम प्रधान ने तहसीलदार से मिल कर धरना स्थगित करने और कोटे की दुकान को निरस्त करने से संबंधित पत्रक सौंपा।

ग्राम प्रधान गोविन्द सिंह यादव का कहना है कि तहसीलदार द्वारा स्थलीय जांच की नोटिस मिला है। जिस कारण से आज का धरना को स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोटेदार केशव राम द्वारा ग्राम वासियों से हस्ताक्षर एवं अंगूठा धोखा से लगवा लिया गया है और राशन नहीं दिया जा रहा है। वही ग्रामीणों को कम राशन भी दिया जाता है। जिसकी जांच कर कोटे की दुकान निरस्त करने की मांग की गई है। उन्होंने चेताया है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 26 जुलाई को ग्रामीण आपूर्ति विभाग के पास धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र के साथ एमडीएम की छायाप्रति‚ गोदाम रजिस्टर की छाया प्रति‚ पूर्ति निरीक्षक जमानियां की जांच रिपोर्ट की छाया प्रति संलग्न की है। जिस पर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने आश्वासन दिया कि जांच कर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नईबाजार स्पोर्टिंग क्लब ने विजेता कप पर जमाया कब्जा
Next: जन जागरुकता बढाये जाने हेतु 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भू-जल-सप्ताह का होगा आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.