Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पम्प कैनाल विद्युत स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि-विधायक ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 12-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220712-WA0007

जमानियाँ(गाजीपुर)। नहर को पूरी क्षमता से न चलाये जाने की किसानों द्वारा मिल रही शिकायत को संज्ञान में लेते विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार को चक्काबाँध स्थित चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मौजूद कर्मचारीयों ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या के कारण कभी-कभी एक दो मोटर को बन्द करना पड़ रहा है। जब तक 10400 से 11000 बोल्टेज तक विद्युत सप्लाई नही मिलेगी तो मोटर सुचारू रूप से नही चल पायेगा। इस समस्या का संज्ञान लेते हुए विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पम्प कैनाल विद्युत स्टेशन पर मौजूद 5 एमबीए व 8 एमबीए के दोनों ट्रान्सफार्मर का क्षमता वृद्धि कर 10 एमबीए करवाने का आश्वासन दिये। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह इलाका कृषि पर निर्भर है। आसमान से बरसती आग ने किसानों को चिन्तित कर दिया है तथा सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई। पूर्ण रूप से किसान अब नहर पर आश्रित हो गया है। नहर को पूरी क्षमता से चलवाना हमारी प्राथमिता है। उक्त मौके पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, अनिल यादव, बबलू दूबे, भरत सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कुशलता बढ़ाने हेतु 4 माह का दिया जायेगा प्रशिक्षण
Next: जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत आयोजित हुआ सास बहू बेटा सम्मेलन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.