Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

त्योहार के दृष्टिगत धारा 144 लागू

ब्यूरो 13-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 13 जुलाई, 2022 (सू.वि)। इस वर्ष हिन्दू समुदाय का पवित्र श्रावण मास दिनांक 14-07-2022 से प्रारम्भ हो रहा है । इस महीने के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालु ( कावडिये ) गंगा जी से जल भरकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं, जिसमें महिला व पुरुष दोनों ही भाग लेते हैं। श्रावण के प्रथम व अन्तिम सोमवार का काफी महत्व होता है। इस वर्ष श्रावण का प्रथम सोमवार दिनांक 18.07.2022 को तथा चौथा व अन्तिम सोमवार दिनांक 08-08-2022 को पड़ेगा।

इस अवसर पर जगह – जगह पर शिवालयों पर मेले का आयोजन भी होता है जिसमें काफी भीड़ – भाड़ होती है । साथ ही चन्द्र दर्शन के अनुसार दिनांक 09-08-2022 को मुस्लिम सम्प्रदाय का प्रमुख पर्व मुहर्रम, दिनांक 12-08-2022 को रक्षाबंधन दिनांक 15-09-2022 को स्वतंत्रता दिवस तथा दिनांक 18-08-2022 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जायेगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार के अवसर पर जगह – जगह भगवान श्रीकृष्ण की झाकिया सजाकर पूजा – अर्चना की जाती है तथा कहीं – कहीं पर मेले आदि का आयोजन भी होता है,जिसमें काफी भीड़- भाड़ होती है । मुस्लिम सम्प्रदाय के मुहर्रम का त्यौहार 31-07-2022 से प्रारम्भ होकर दिनांक 09-08-2022 तक मनाया जायेगा। उपरोक्त त्यौहारों को सकुशल एवं शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने तथा कानून एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा -144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करना आवश्यक है। तात्कालिक आवश्यकता के महत्व को देखते हुए उक्त आदेश पारित करने के पूर्व आम नागरिकों को व्यक्तिगत या सामूहिक सूचना देकर सुनवाई हेतु पर्याप्त समय नहीं है, इस स्थिति में प्रश्नगत आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है। आदेश के किसी अंश का उल्लंघन भा०द०वि० की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। अतः मैं , अरूण कुमार सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट ( वि/रा ), गाजीपुर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये उपरोक्त त्योहारों को शान्तिपूर्ण, भयमुक्त तथा निजी/लोक सम्पत्ति की हानि एवं दंगा, बलवा के निवारण के उद्देश्य से जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में लागू निषेधाज्ञा जो दिनांक 17.05.2022 से दिनांक 17.07.2022 तक के लिए निर्गत की गयी है, को अवक्रमित करते हुए निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी करता कि जाती है। किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पाच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे और न ही गैर कानूनी सभा करेंगे तथा न ही ऐसे स्थान पर प्रदर्शन व अनशन आदि का आयोजन करेंगे। कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे सम्प्रदाय के धार्मिक स्थल के समीप ऐसी कोई गतिविधि जारी नहीं रखेगा, जिससे किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे और शान्ति व्यवस्था प्रभावित हो। कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार, विस्फोटक पदार्थ, तेजाब या लाठी एवं बल्लम आदि और आक्रमण होने वाले अस्त्र लेकर नहीं चलेगा और न कोई ऐसा अस्त्र, किसी सार्वजनिक स्थान पर एकत्र करेगा और न प्रदर्शित करेगा। ऐसे वृद्ध अथवा अपंग जो बिना छड़ी/लाठी के नहीं चल सकते हैं तथा जो सरकारी कर्मचारी ड्यूटी आदि पर तैनात होंगे, वे इस प्रतिबन्ध से मुक्त होंगे। कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जुलूस या गिरोह बनाकर किसी सार्वजनिक वाहन या मार्ग पर सामान्य आवागमन में कोई अवरोध नहीं करेगा, न ऐसी चेष्टा करेगा और न ही समूह या जुलूस बनाकर सार्वजनिक मार्गों पर चलने वाले वाहनों या अन्य सरकारी जन सम्पत्तियों की कोई तोड़ – फोड़ करेगा या न उन्हें अन्य प्रकार से हानि पहुंचायेगा। दो पहिया वाहनों पर एक साथ अधिकतम दो व्यक्ति ही चल सकेंगे। कोई भी व्यक्ति गलत खबरें या अफवाहें, जिससे शान्ति भंग होने की आशंका हो सकती है, नहीं फैलायेगा और न किसी प्रकार ऐसी अफवाहों को किसी अन्य माध्यम से किसी दूसरे व्यक्ति के पास भेजेगा। कोई भी व्यक्ति अपने मकान के छत पर या सार्वजनिक स्थान पर ईंट, ककड़, पत्थर अथवा किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ एकत्र नहीं करेगा और न ही किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई ऐसा नारा लगायेगा और न ही कोई ऐसा भाषण करेगा और न कोई ऐसा पोस्टर लगायेगा जिससे विभिन्न सम्प्रदायों, धर्मों या वर्गों के बीच द्वेष की भावना फैले या शान्ति भंग होने की आशंका हो। कोई भी व्यक्ति/किसी भी समुदाय के द्वारा दूसरे समुदाय के विरूद्ध/विपरीत किसी प्रकार का कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जायेगा, जिससे शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो। श्रावण मास में शिव मंदिरों या अन्य मंदिरों में काफी भीड़ होती है । फलतः कोविड -19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए एक समय में 5 व्यक्ति से अधिक का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक वाहन या मार्ग पर सामान्य आवागमन में कोई अवरोध नहीं करेगा, न ऐसी चेष्टा ही करेगा और न ही समूह या जुलूस बनाकर सार्वजनिक मार्गों पर चलने वाले वाहनों या अन्य सरकारी जन सम्पत्तियों की कोई तोड़ – फोड़ नहीं करेगा या न उन्हें अन्य प्रकार से हानि पहुंचायेगा। कोई भी व्यक्ति डी०जे० लेकर न तो चलेगा और न ही डी०जे० का स्वामी किराये पर इसे देगा। उपरोक्त त्यौहारों के अवसर पर जनपद के समस्त ढाबे, जो सार्वजनिक मार्ग पर स्थित हैं, उन पर समस्त खाद्य सामग्रियों की रेट सूची न लगाना दण्डनीय होगा। मुहर्रम त्यौहार के दिन पशुओं ( सुअर ) का विचरण प्रतिबंधित रहेगा । उक्त आदेश धार्मिक जुलूसों एवं परम्परागत त्यौहार, शवयात्रा, परम्परागत तथा सार्वजनिक रास्ते से गुजरने वाले उक्त जुलूसों पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश जनपद गाजीपुर सीमा क्षेत्र में दिनांक 13-07-2022 से दो माह तक अथवा इसके पूर्व जब तक इस आदेश को वापस न ले लिया जाय, प्रभावी रहेगा। मेरे हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुद्रा से मुद्रांकित होकर वर्ष 2022 की माह जुलाई की 12 तारीख को जारी किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: त्रैमासिक जिला स्तरीय RSETI सलाहकार समिति की हुई बैठक
Next: निर्मित जर्जर निष्प्रयोज्य भवन की होगी नीलामी

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.