Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हर घर तिरंगा अभियान मनाने के लिए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील

ब्यूरो 13-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 13 जुलाई, 2022 (सू.वि)। ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान तिरंगे के साथ न केवल व्यक्तिगत जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता, हर भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए करते है प्रेरित जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह।

उन्होने बताया कि राष्ट्र की पहचान को सुनिश्चित करने के लिए और देशवासियों के अन्दर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण कायम करने हेतु सरकार ने ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान का शुभारंभ प्रदेश के सभी जनपदों में करते हुए इस जनपद गाजीपुर को हर घर तिरंगा अभियान मनाने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जनपदवासियों से अपील किया है। इस कार्यक्रम से न केवल हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का भान होगा अपितु देश के प्रति मर-मिटने की एक बुलंद चाहत भी जागृत होगी, सरकार ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के बारे में केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविन्द मोहन ने बताया कि यह अभियान अपने तिरंगे के आन, बान व शान को समर्पित होगा, यह हर एक देशवासी को देश के निर्माण में उसके योगदान के प्रति प्रतिबद्धता व जज्बे को दिखाने का एक मौका होगा, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि का सहयोग लिया जायेगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में भी करीब 4 करोड़ तिरंगे हर घर पर 11 से 17 अगस्त के बीच में फहराए जाएगे। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में 5 लाख तक हर घर में तिरंगे को लहरते हुए अपील किया है।
सरकार की योजना है कि इस अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए वो अपने तमाम कार्यालयों, संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों के साथ सेना के जवानों, स्वयं सहायता समूहों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतीराज संस्थाओं और कार्पाेरेट और निजी संस्थाओं से मदद लेगी। इसका उद्देश्य भारतीयों को राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रेरित करना है, लोगों में देश भक्ति को जागृत करना और तिरंगे के प्रति जागरूकता लाना है। 75 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान तिरंगे के साथ न केवल व्यक्तिगत जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। गाजीपुर जनपद में भी जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में इस अभियान को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं ताकि जनपद गाजीपुर का कोई ऐसा घर न बचे जहां तिरंगा फहराता न मिले।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को
Next: वृहद गौ-आश्रय स्थल पर बायोगैस प्लान्ट का सांसद ने किया शिलान्यास

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.