Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

18 प्लस के युवाओं को लगेगा, कोविड 19 का बूस्टर डोज

ब्यूरो 14-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220714-WA0002

ग़ाज़ीपुर (14 जुलाई)। कोविड-19 वैक्सीनेशन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी को मुफ्त में लगाया जा रहा है। यहां तक की बूस्टर डोज भी लगाया गया। वही अब 15 जुलाई शुक्रवार से 18 प्लस के युवाओं को बूस्टर डोज फ्री में लगाए जाने को लेकर जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण 30 सितंबर 2022 तक चलेगा। इसके लिए जनपद के सभी ब्लाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा इस टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन की तरफ से जहां पूर्व में बूस्टर डोज लगाए जाने की बात कही जा रही थी अब एक बार फिर से युवाओं को इस टीकाकरण से आच्छादित करने को लेकर शासन ने निर्देश दिया है कि 15 जुलाई से 30 सितंबर तक जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 प्लस के युवाओं को बूस्टर डोज निशुल्क लगाया जाएगा। जिसको लेकर जनपद के सभी ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक को बूस्टर डोज लगाए जाने का निर्देश दे दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व बूस्टर डोज प्राइवेट में ₹375 का भुगतान करने के पश्चात लगाया जाता रहा है। लेकिन अब 15 जुलाई से 30 सितंबर तक सभी 18 प्लस के युवाओं को निशुल्क उपलब्ध रहेगा। उन्होंने 18 प्लस के युवाओं से अपील किया है इसका लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द अपना बूस्टर डोज का टीकाकरण कराएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा किसानों ने सीखा खेती के गुर
Next: उचित दर विक्रेताओं को दिया गया प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.