Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का डीएम ने दिया निर्देश

ब्यूरो 16-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220716-WA0013

गाजीपुर 16 जुलाई, 2022 (सू.वि)। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियां में जिलाधिकारी एम. पी. सिंह/ पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 166 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 04 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 888 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 53 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 98 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 87 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 144 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 08 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 120 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 87 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 186 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराये। उन्होने लेखपालो को निर्देश दिया कि जमीनी विवाद, पत्थर गडढ़ी, चकरोड, पैमाइश, से सम्बन्धित प्रकरणो में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, डी0एफ0ओ0, उपजिलाधिकारी जमानियां भारत भार्गव, तहसीलदार जमानियां एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पोखरे की मछलियाँ मृत, जहर डालने का आरोप
Next: प्रेस लिखे वाहन से गांजा व अवैध असलहा संग दो तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.