Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मनोनीत सभासद का दूसरे दिन भी धरना जारी

ब्यूरो 16-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां(गाजीपुर)। तहसील के पास स्थित रामलीला मंच पर दुसरे दिन भी मनोनीत सभासद का धरना प्रदर्शन जारी रहा और मंच पर वे अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठे रहे।

मनोनीत सभासद जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन मेरी लोकप्रियता से घबराकर संगीन फर्जी मुकदमा में फंसाने का षड्यंत्र कर रहे है। मेरी राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का चुनाव नजदीक है और मुझे अध्यक्ष पद पर चुनाव न लड़ने देने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं गोलबंद अपराधियों के बीच सांठ–गांठ से मेरी हत्या करवाने की साजिश चल रही है। कहा कि यदि कोई दोषी है और किसी अपराध में लिप्त है‚ तो उसके विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन किसी निर्दोष को फंसाने का प्रयास ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक मेरे विरुद्ध साजिश रचने वालों के पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीकेे त्रिवेदी‚ विशाल वर्मा‚ मुन्नू खां‚ रामचन्दर राम‚ गनेश चौधरी‚ लालचन्द चौधरी‚ जितेन्द्र जायसवाल‚ रीता देवी‚ गीता चौधरी‚ भोधा देवी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वागत समारोह मे भाग लेंगे राज्य मंत्री
Next: गौकशी प्रकरण में पुलिस कप्तान से मिले भाजपा नेता

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.