Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रेस लिखे वाहन से गांजा व अवैध असलहा संग दो तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो 16-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220716-WA0014

गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा शनिवार को बिहार बार्डर पर स्थित कर्मनाशा पुल के पास फर्जी रुप से प्रेस आईडी के बोर्ड लगे वाहन से 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करो को भारी मात्रा में (350 किलो ग्राम) गांजा व अवैध असलहा संग गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशीले तथा मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में 16.07.2022 को क्षेत्राधिकारी जमानियां के नेतृत्व में थाना गहमर पुलिस द्वारा बिहार बार्डर पर कर्मनाशा नदी पर चेंकिंग की जा रही थी कि एस0ओ0जी0 प्रभारी मय टीम द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु कर्मनाशा नदी पर पहुँचे। पुलिस टीम द्वारा आपस में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वार्ता की जा रही थी कि जनपद बक्सर बिहार राज्य की तरफ से एक चार पहिया बन्द वाहन आती हुयी दिखाई दी। जिस पर प्रेस का बोर्ड लगा हुआ था। अधिक संख्या में पुलिस बल को देखकर ड्राईवर द्वारा वाहन की रफ्तार बढ़ा दिया। जिसको पुल पर आते ही बैंरियर लगाकर रोक लिया गया तथा पुलिस टीम चारों तरफ से घेरकर खड़ी हो गयी आवाज देने पर वाहन का गेट खोलकर 02 व्यक्ति बाहर आये जिन्हे पक़ड़ लिया गया तथा नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो ड्राइवर ने अपना नाम मोकीबुल हुसैन पुत्र अजीमुद्दीन हुसैन निवासी नगर मार्ग पो0 हौंली थाना हौंली जिला बरपेटा असम राज्य बताया तथा उसके कमर से पैंट के सहारे 01 अवैध तमंचा रखा हुआ मिला। दूसरे ने अपना नाम महिदुल इस्लाम पुत्र अयूब अली निवासी नगरझार थाना हौंली जिला बरपेटा असम बताया। दोनो ब्यक्तियों को असम राज्य का होने पर व वाहन पर प्रेस लिखा होने के कारण पुलिस टीम को शंका हुयी तो वाहन की तलाशी की जाने लगी। तलाशी लेने पर वाहन के आगे ड्राइवर के केबिन के पास 01 मीडिया माईक जिस पर NEWS NORTH EAST लिखा हुआ मिला। जिसके उपरान्त वाहन के पिछले भाग की चेंकिग की गयी तो वाहन के अन्दर आयताकार काफी बंन्डल पड़े हुए मिले, जो टेप से रैंपर किये है। बंन्डलो को थोड़ा-थोड़ा काट के देखा गया तो गांजे की गंध आ रही थी,कुल 33 बंन्डल बरामद किया गया। अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गहमर पर मु0अ0सं0- 185/2022 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 8/20 एनडीपीएस एक्ट तथा मु0अ0सं0- 186/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तो ने बताया गया कि यह गांजा हम लोग असम राज्य से लेकर आ रहे है जो रकीब डोमारी निवासी उदलपुरी जिला उदलपुरी द्वारा उपलब्ध कराया जाता है तथा उ0प्र0 के विभिन्न जिलो में ऊंचे दामो पर सप्लाई किया जाता है। आज हम लोग इसको लेकर जनपद बलिया ले जा रहे है। गाड़ी व प्रेस आईडी, माइक के बारे में पूछताछ किया गया तो बताया कि यह गाड़ी हम लोगो को रकीब डोमारी ही उपलब्ध कराया था। हम लोग रास्ते भर चेंकिग के दौरान प्रेस बताकर निकल आते है।
बरामदगी में नाजायज गाँजा तस्करी करीब 350 किग्रा0,
फर्जी नम्बर प्लेट व प्रेस का लोगो लगा हुआ वाहन TATA – XENON, फर्जी आईडी कार्ड प्रेस की एक अदद, फर्जी रजिस्ट्रेशन वाहन का एक अदद, एक अदद मीडिया माइक, एक अदद नोकिया कीपैड मोबाइल फोन, एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विश्वनाथ यादव, उ0नि0 रामआसरे राय प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 त्रिवेणी प्रसाद तिवारी प्रभारी चौकी बारा, उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह, हे0का0 अनिल कुमार पटेल, हे0का0 सुजीत कुमार सिंह स्वाट टीम, का0 संजय कुमार स्वाट टीम, का0 संजय प्रसाद स्वाट टीम, का0 सतीश स्वाट टीम, का0 प्रमोद कुमार स्वाट टीम, का0 विनोद कुमार गौड, का0 प्रमोद कुमार, का0 रोहित यादव, का0 शैलेश कुमार, का0 अनुज कुमार मौर्या, का0 हरिशंकर पटेल, का0 रत्नेश कुमार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का डीएम ने दिया निर्देश
Next: ट्रेड इलेक्ट्रिशियन एवं टेलरिंग हेतु आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.