Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

ब्यूरो 18-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 18 जुलाई, 2022 (सू.वि)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) मंगला प्रसाद सिंह ने सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ के अधिसूचना 14 जुलाई, 2022 के अनुसार विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार जनपद मे जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद जिला पंचायत सदस्य का वार्ड संख्या व नाम 41- करण्डा द्वितीय (करण्डा आंशिक व देवकली आंशिक) के रिक्त पद पर उप निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना है।

नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अन्तिम दिनांक व समय 20 जुलाई, 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का दिनांक व समय 21 जुलाई, 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय 22 जुलाई, 2022 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक, प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय 22 जुलाई, 2022 अपरान्ह 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान का दिनांक व समय 04 अगस्त, 2022 प्रातः 07.00 बजे से अपरान्ह 05.00 बजे तक एवं मतगणना का दिनांक व समय 05 अगस्त, 2022 को प्रातः 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा।
उप निर्वाचन को सम्पादित कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की गयी है। कतिपय कारणों के उक्त आदेश मे निम्न विवरणानुसार आंशिक संशोधन किया गया है। शेष पूर्व का आदेश यथावत रहेगा। पूर्व मे नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर गाजीपुर 9415770721, के स्थान पर नव नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी वीर बहादुर यादव, अपर उप जिलाधिकारी 9454922900, को रिक्त पद का वार्ड संख्या 41- करण्डा द्वितीय (करण्डा आंशिक एवं देवकली आंशिक) के लिए नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी उपरोक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर निर्वाचन कार्य (नामांकन से लेकर मतगणना तक) स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पादित करायेंगे। जिला पंचायत सदस्य का नामांकन कार्य जिला मुख्यालय पर तथा मतगणना का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड (देवकली एवं करण्डा) मुख्यालय पर कराया जाएगा। साथ ही मतदान पार्टियां सम्बन्धित विकास खण्डों (देवकली एवं करण्डा) से प्रस्थान करेगी। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त निर्वाचन अधिकारी के पर्यवेक्षण में नव नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी वीर बहादुर यादव, अपर उप जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड करण्डा से समस्त मतदान सामग्रियों के साथ मतदान पार्टियों का प्रस्थान, स्ट्रांग रूम व्यवस्था मतगणना का कार्य एवं अन्य समस्त व्यवस्था, खण्ड विकास अधिकारी करण्डा के सहयोग से सम्पादित करेगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 16 से 22 जुलाई तक ‘‘भूजल सप्ताह‘‘ का किया जायेगा आयोजन
Next: महेंद्र कुमार भौतिकी में असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.