Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

16 से 22 जुलाई तक ‘‘भूजल सप्ताह‘‘ का किया जायेगा आयोजन

ब्यूरो 18-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 18 जुलाई, 2022 (सू.वि)। सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई उपखण्ड ने बताया है कि मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार ने अपील की है कि भूजल जन -जागरूकता के उद्देश्य से प्रदेश में दिनांक 16 से 22 जुलाई, 2022 तक ‘‘भूजल सप्ताह‘‘ का आयोजन किया जा रहा है।

भूजल अमूल्य प्राकृतिक संसाधन एवं पृथ्वी पर जीवन का आधार है। वर्तमान समय मे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जहां भूजल की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, वहीं अनियंत्रित एवं अविवेकपूर्ण दोहन तथा पुनर्भरण के अभाव में इसकी उपलब्धता एवं गुणवत्ता में कमी आ रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश स्तर पर जागरूकता के उद्देश्य से ‘‘भूजल सप्ताह‘‘ का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। प्रदेश सरकार भूजल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रतिबद्ध है। इस उद्देेश्य से राज्य मे उ0प्र0 भूगर्भ जल (प्रबन्धन और विनियमन) अधिनियम, 2019 प्रख्यापित किया गया है। भारत सरकार द्वारा प्रदेश के 10 जनपदो मे लागू महत्वाकांक्षी अटल भूजल योजना के सदृश उ0प्र0 अटल भूजल योजना भी प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गयी है। ‘‘ कैच द रेन‘‘ थीम के साथ संचालित किये जा रहे जल शक्ति अभियान और अमृत सरोवर योजना के अन्तर्गत वर्षा के जल को संरक्षित करके उसके पुनर्भरण का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।‘‘ भूजल सप्ताह‘‘ के सफल आयोजन की कामना के साथ जनपद वासियों से अपील किया जाता है कि भूजल के संरक्षण, संचयन एवं संवर्धन में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 30 जुलाई तक शत-प्रतिशत आधार नंबर का प्रमाणीकरण कराये जाने का निर्देश
Next: सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.