Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण हुआ शिवमय

संवाददाता 18-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220718-WA0004

गहमर(गाजीपुर)। सावन माह के पहले सोमवारी को शिव भक्तों की भारी भीड़ अलसुबह से ही  दर्शन पूजन हेतु शिवालयों पर पहुंचनी शुरू हो गयी। भोले नाथ की जय, हर हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

स्थानीय गांव के नरवा गंगा घाट,पश्चिमी पम्प कैनाल घाट,सोझवा घाट,पंचमुखी घाट और मठिया घाट पर भोर से ही श्रद्धालु स्नान कर गंगा का जल लेकर शिवालयों की तरफ पहुंचने लगे। सुबह 4 बजे से ही सायर, हथौरी, पचौरी, करहिया आदि गांवों के के शिव भक्त पैदल या अपने निजी वाहनों से गहमर नरवा घाट पर स्नान कर, गंगा जल लेकर अपने गंतव्य शिवमँदिरों पर जलाभिषेक किया. गहमर में लोगों ने अति प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर एवं मनिहर वन स्थित मनभद्र बाबा मंदिर , हनुमान चबूतरा के शिवमंदिर, काली मंदिर स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया.सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ के चलते लाइन लगाकर लोगो को जलाभिषेक एवं दर्शन पूजन कराया गया। दर्शनर्थियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी.भक्तों का दोपहर तक आना जाना लगा रहा। महिला ,पुरुष एवं बच्चों ने देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ  के दरबार में हाजिरी लगाकर अपने तथा परिवार के मंगल हेतु प्रार्थना की। इसी क्रम में क्षेत्र के बारा, पचौरी, खुदरा, गदाईपुर, करहिया, सायर, रायसेनपुर, मनिया, भतौरा आदि गांवों में भी भक्तों ने छोटे बड़े शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी शिवालयों  एवं गंगा घाट पर पुलिस बल तैनात रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा स्नान करते समय किशोर डूबा, मचा हड़कम्प
Next: अजय कुमार सिंह बने असिस्टेंट कमिश्नर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.